फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kasaya-Deoria road blocked protest

कसया-देवरिया मार्ग जाम कर जताया विरोध

Fri, 19 Feb 2021 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Kasaya-Deoria road blocked protest
कसया-देवरिया मार्ग जाम कर जताया विरोध
विज्ञापन

- ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने भी अधिवक्ताओं को पर्दाफाश का दिलाया भरोसा
- एक घंटे तक मार्ग रहा जाम, वाहनों का आवागमन ठप होने से लोग परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया (कुशीनगर)। नगर के निवासी एक अधिवक्ता के घर में दिनदहाड़े हुई चोरी का पर्दाफाश न होने से नाराज अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को फिर दीवानी न्यायालय के सामने कसया-देवरिया मार्ग जाम कर धरना दिया। वे पुलिस प्रशासन विरोधी नारे लगा रहे थे। यह लोग अधिवक्ता के घर हुई चोरी का खुलासा करने तथा किसी प्रशासनिक अफसर को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े थे। हालांकि पुलिस प्रशासन अधिवक्ताओं को मनाने में जुुटा रहा। कुछ देर बाद अधिवक्ताओं ने एसओ संजय कुमार को ज्ञापन सौंपा। एसओ ने शीघ्र चोरी का खुलासा किए जाने का आश्वासन दिया। तब जाकर अधिवक्ता शांत हुए। सड़क जाम के चलते 11.30 से 12.30 बजे तक आवागमन प्रभावित रहा।
कुशीनगर सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन कसया की शुक्रवार को बैठक हुई। इसमें शामिल अधिवक्ताओं ने संजय सिंह के घर 16 फरवरी को हुई चोरी और उसे लेकर पुलिस प्रशासन की तरफ से सक्रियता न दिखाए जाने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। सभी अधिवक्ताओं ने एक स्वर से इस घटना का पर्दाफाश किए जाने की मांग की। अधिवक्ताओं ने चेताया कि यदि दो दिन के अंदर चोरी का खुलासा नहीं होता है तो अधिवक्ता आंदोलन के लिए विवश होंगे। नाराज अधिवक्ताओं ने एसओ को सौंपे ज्ञापन में कचहरी के मुंशी रमेश पांडेय के घर 20 दिन पूर्व हुई चोरी का पर्दाफाश न होने तथा न्यायालय परिसर से मूर्ति चोरी के मामले में भी खुलासा न किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

धरना खत्म होने के बाद पहुंचे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण बोरा से अधिवक्ताओं ने चोरी के खुलासे के लिए वार्ता की। इस पर उन्होंने भरोसा दिलाया। इस मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ओंकारनाथ पांडेय, अशोक राय, विरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, राजेंद्र श्रीवास्तव, अलख नारायण त्रिपाठी, आनंद राय, बद्रीनरायन दूबे, अमित राय समेत काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed