फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   kaptanganj canal broke

कप्तानगंज रजवाहा टूटा, फसलें जलमग्न

Mon, 04 Jul 2016 10:47 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Mon, 04 Jul 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
kaptanganj canal broke
बाढ़ - फोटो : santosh verma
कप्तानगंज। कस्बे से होकर गुजरने वाला कप्तानगंज-रजवाहा कोटवां गांव के सामने टूट गया है। इस रजवाहे के टूटने से कई एकड़ फसलें जलमग्न हो गई हैं। सोमवार को कप्तानगंज-परतावल मार्ग के गणेश चौक पर सड़क के ऊपर से पानी बह रहा था। 24 घंटे बीत जाने के बाद भी रजवाहे के टूटे स्थान पर मरम्मत शुरू नहीं कराई गई थी।
विज्ञापन

क्षेत्र के कोटवा गांव के सामने से गुजरने वाला कप्तानगंज रजवाहा का दक्षिणी किनारा रविवार को कोटवा निवासी इन्नर के खेत के सामने टूट गया था। इससे रजवाहे का पानी किसानों के खेतों में जाने लगा। मरम्मत न होने से टूटे हुए स्थान की चौड़ाई बढ़ती गई और खेतों की ओर पानी का बहाव तेज होता गया। नतीजा यह हुआ कि सोहनी और कोटवा गांव के कई किसानों की धान की फसल जलमग्न हो गई है। 
विज्ञापन


सोमवार को सुबह पानी कप्तानगंज-परतावल मार्ग तक पहुंच गया और गणेश चौक के सामने सडक़ के ऊपर से बहने लगा। पहले से ही बदहाल कप्तानगंज-परतावल मार्ग पानी बहने से अब और टूटने लगा है। राहगीरों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, रजवाहे के पानी से यशोदा सिंह, नरसिंह सिंह, वंशबहादुर सिंह सहित कई किसानों की फसलें जलमग्न हो गईं हैं। इन लोगों ने अभी हाल में धान की रोपाई कराई थी। रजवाहे के पानी से पूरी फसल डूब गई है। अब इन्हें रोपे गए धान को नुकसान पहुंचने की चिंता सताने लगी है। रजवाहे का पानी समीप के वंशबहादुर सिंह के ईंट भट्ठे में भी घुसने लगा है। दूसरी ओर रजवाहा टूटने के 24 घंटे बाद भी टूटे स्थान की मरम्मत शुरू नहीं हो सकी थी। इससे किसानों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। एक तो नहर का और दूसरे बरसात का पानी लगातार खेतों में पहुंच रहा है। इस संबंध में कप्तानगंज के जिलेदार नबीउल्लाह खान का कहना है कि कप्तानगंज रजवाहा टूटने की सूचना मिली है। सोमवार को रजवाहे का पानी बंद कराने के लिए ठेकेदार को लेबर लेकर मरम्मत कराने का आदेश दिया जा चुका है। शीघ्र ही मरम्मत कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed