{"_id":"5feb700b8ebc3e3c861222a5","slug":"kaptangang-won-over-kasia-in-cricket-match-kushinagar-news-gkp378831383","type":"story","status":"publish","title_hn":"कसया को पराजित कर कप्तानगंज की टीम बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कसया को पराजित कर कप्तानगंज की टीम बनी चैंपियन
विज्ञापन

तुर्कपट्टी। आठ दिवसीय खाकीनाथ स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच मंगलवार को कप्तानगंज और कसया की टीम में हुआ। इस मैच में कप्तानगंज की टीम ने कसया को कांटे की टक्कर में दो रनों से हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया।
कसया की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। कप्तानगंज की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में आठ विकेट खोकर 215 रन बनाए। कप्तानगंज के बल्लेबाज राहुल मैक्स ने ताबड़तोड़ 74 व सचिन ने 38 रन बनाए। कसया के गेंदबाज अतीउल्लाह, मनोज व मंटू ने 2-2 विकेट लिए।
216 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कसया टीम के अतीउल्लाह के 57 व गोलू के 55 रनों के बाद भी पूरी टीम 213 रन ही बना सकी। इस प्रकार कप्तानगंज ने दो रनों से फाइनल मैच जीत लिया। कसया के बल्लेबाज अतीउल्लाह को मैन ऑफ द सीरीज, राहुल मैक्स को मैन ऑफ द मैच, सचिन को बेस्ट बैट्समैन, जितेंद्र को बेस्ट बॉलर, जाहिद को बेस्ट ऑल राउंडर व राजू को बेस्ट फील्डर चुना गया। इन्हें ट्रॉफी व नकद पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि विनय राय ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने जिस तरह खेल का प्रदर्शन किया है, वह तारीफ के काबिल है।
इसके पूर्व फाइनल मैच का उद्घाटन पूर्व प्रधान प्रवीण शंकर पांडेय, प्रधान प्रतिनिधि कामेश्वर शाही व पूर्व प्रधान सुरेश जायसवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मुख्य निर्णायक की भूमिका अनूप मिश्रा व अखिलेश सिंह ने निभाई। कमेंट्री विनय यादव, राजकुमार गिरी, सोनू सिंह, अवधेश कुमार, राहुल वर्मा, बालेश्वर मद्धेशिया तथा स्कोरिंग सद्दाम व सत्येंद्र ने की।
इस दौरान राकेश जायसवाल, धनंजय राय, कांग्रेस नेता मनोज सिंह, नंदलाल विद्रोही, दिनेश तुलस्यान, राजेश मद्धेशिया, दशरथ यादव, श्यामसुंदर गुप्ता, अजमल अंसारी व अमित राय आदि मौजूद थे। आयोजन को सफल बनाने में मुकेश पटेल, शैलेंद्र कुमार तिवारी, पवन यादव, बैजनाथ गुप्ता, दिलीप गुप्ता, राहुल वर्मा, प्रताप जायसवाल सहित कई लोगों का योगदान रहा। जितेंद्र मद्धेशिया ने आभार जताया।