{"_id":"6786adc9bce197ef7f0931db","slug":"kanpur-team-reached-the-final-after-defeating-nepal-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-130279-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: नेपाल को हराकर फाइनल में पहुंची कानपुर की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: नेपाल को हराकर फाइनल में पहुंची कानपुर की टीम
Wed, 15 Jan 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 15 Jan 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज। कस्बा के भटवलिया स्थित फतेह मेमोरियल इंटर काॅलेज के खेल परिसर में चल रहे राजा इंद्रजीत प्रताप शाही ऑल इंडिया मैत्री फुटबाल प्रतियोगिता में मंगलवार को पहला सेमीफाइनल मैच खेला गया। इसमें कानपुर ने बुटवल नेपाल को 3-0 से हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली।
मुख्य अतिथि अजय सिंह व राजकुमार चौबे ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। मैच के चौथे दिन दो मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला एफसी कानपुर बनाम बुटवल नेपाल के बीच पहला सेमीफाइनल मैच खेला गया। इनके बीच हुए मैच के 17वें मिनट में कानपुर के जर्सी नंबर 17 पहने अंजेश के बेहतरीन गोल की बदौलत टीम का स्कोर 1-0 हो गया। नेपाल की टीम स्कोर बराबर करने के लिए लगातार प्रयास करती रही, लेकिन सफल नहीं हुई। खेल के अंतिम क्षणों में कानपुर के जर्सी नंबर 19 व जर्सी नंबर 11 के खिलाड़ी ने एक के बाद एक गोल कर टीम को 3-0 जीत दिला दी।
दूसरा मुकाबला पीपीगंज बनाम स्पोर्ट क्लब बनारस के बीच हुआ। इसमें पीपीगंज की टीम ने बनारस की टीम को 5-2 से हरा दिया। इस मुकाबले का शुभारंभ भारत सरकार के कारपोरेट सलाहकार पुनीत राय व नगर पंचायत मथौली के चेयरमैन नवरंग सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान अंजनी सिंह, अभिषेक, आनंद पाठक, मनोज सिंह, आलोक मिश्रा आदि मौजूद रहे।