{"_id":"6001d8de8ebc3e32af7ef17a","slug":"kalraj-mishra-kushinagar-news-gkp3810588193","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान के राज्यपाल ने किया 11 परियोजनाओं का वर्चुअल लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान के राज्यपाल ने किया 11 परियोजनाओं का वर्चुअल लोकार्पण
विज्ञापन

- राज्यपाल ने एयरपोर्ट शुरू होने पर कुशीनगर में रोजगार बढ़ने की जताई उम्मीद
कुशीनगर और देवरिया के अधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग से विकास कार्यों की जानकारी ली
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। देवरिया के पूर्व सांसद और राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने शुक्रवार को 11 परियोजनाओं का वर्चुअल लोकार्पण किया। इन परियोजनाओं का निर्माण सांसद रहते उनकी निधि से हुआ है। इसके बाद उन्होंने कुशीनगर और देवरिया जिले के अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विकास कार्यों की जानकारी ली।
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि कुशीनगर में अंतरर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। इससे अब कुशीनगर जनपद का विकास तेजी से होगा। बड़े-बड़े होटल बनेंगे व रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे। उन्होंने डीएम एस. राजलिंगम से वार्ता की और विकास कार्यों में भरपूर योगदान की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि देवरिया में मेडिकल कॉलेज व बेरोजगारों के लिए ठोस कदम उठाए जाने का पूरा प्रयास रहा। यही वजह है कि उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति दी गई तथा बेरोजगारों के लिए विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण कराकर कंपनियों के माध्यम से रोजगार दिया गया।
डीएम एस. राजलिंगम ने बताया कि वर्ष 2014-15 से अब तक स्वीकृत कार्यों की संख्या 921 है, जिसमें लोकार्पित कार्यों की संख्या 899 है। डीएम ने एक-एक कर सभी कार्यों की जानकारी दी तथा कहा कि जो भी कार्य अभी अधूरे हैं, वह शीघ्र पूर्ण कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
इस अवसर पर डीडीओ शेषनाथ चौहान सहित अन्य कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी, उप निदेशक कृषि अरुण कुमार चौधरी व अन्य लोग मौजूद थे।