फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kalash Yatra taken out with chants of Har Har Mahadev

Kushinagar News: हर हर महादेव के जयघोष के साथ निकाली कलश यात्रा

Wed, 06 Mar 2024 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 06 Mar 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Kalash Yatra taken out with chants of Har Har Mahadev
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के बलकुड़िया गांव के शिव मंदिर परिसर में मंगलवार को 11 दिवसीय रुद्र महायज्ञ शुरू हुआ। इसके पूर्व की कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा के दौरान रथ पर निकली भगवान शिव पार्वती, हनुमान व सीता, राम व लक्ष्मण की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान हर हर महादेव के जयघोष से वातावरण गूंज उठा।
विज्ञापन

कलश यात्रा बलकुड़िया शिव मंदिर से उसरा टोला, माधोपुर, घूरछपरा, पतिलार, लुकपुर, जटहा बाजार, जरार होते बिहार के परसौनी पिपरासी घाट पर पहुंची। वहां आचार्यों ने मन्त्रोचार के साथ कलश में नारायणी नदी का जल भरवाया। इसके बाद कलश यात्रा आयोजन स्थल पहुंची। विधि-विधान से कलश की स्थापना कर रुद्र महायज्ञ शुरू हुआ। इस दौरान सदर विधायक मनीष जायसवाल, संरक्षक प्रधान प्रतिनिधि विनोद गुप्ता, बृजभूषण गुप्ता, हरी जायसवाल, राम नवारे रौनियार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ शिव प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ शुरू
कोटवा बाजार। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के प्राचीन सिधरिया माता मंदिर परिसर में मंगलवार को भगवान शिव प्राण प्रतिष्ठा और सात दिवसीय रुद्र महायज्ञ शुरू हुआ। आयोजकों की तरफ से क्षेत्र में कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा कोटवा, हुलकावन टोला, कोटवा बाजार, विशुनपुरा, मंसाछपरा, पकडिहवा, नौरंगिया, रामपुर गांव पहुंची। वहां शास्त्री मधुरेश ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरवाया। इसके बाद जल भरा कलश यज्ञशाला पहुंचा, जहां विधिविधान से कलश की पूजन कर यज्ञ मंडप में स्थापित कर सात दिवसीय रुद्र महायज्ञ शुरू हुआ। आयोजकों ने बताया कि यज्ञ के दौरान रात के समय रामलीला का मंचन होगा। इस दौरान आयोजक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव, काबिल दास, विजय यादव, विरेंद्र, रवि, धीरज तिवारी, मणींद्र सिंह, मंगल मुरारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed