फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kalash Yatra Taken Out for the Shatachandi Mahayagya

Kushinagar News: शतचंडी महायज्ञ के लिए निकाली कलश यात्रा

Sun, 19 Apr 2026 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 19 Apr 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Kalash Yatra Taken Out for the Shatachandi Mahayagya
तमकुहीरोड। सेवरही के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के बरई टोला में शनिवार को सात दिवसीय शतचंडी महायज्ञ एवं मां दुर्गा प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ शुरू हुआ। आयोजकों की तरफ से कलश यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

मंदिर परिसर से निकली कलश यात्रा वेलवारी पट्टी, जानकीनगर, समता कालोनी, मालवीय नगर, तुलसी नगर, जवाहर नगर, अंबेडकर नगर, शिव शक्ति नगर होते हुए बांसी नदी घाट पहुंची। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा गया। इसके बाद कलश यात्रा मंदिर पहुंची। वहां विधि-विधान से पूजन कर यज्ञ मंडप में कलश स्थापित किया गया। इसके बाद सात दिवसीय शतचंडी महायज्ञ और प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व चेयरमैन त्रिभुवन जायसवाल, धनंजय चौहान, अंकित कुशवाहा, राकेश गुप्ता, राजेश चौरसिया, राजू गुप्ता, रामानंद कुशवाहा, मदन गुप्ता, पंकज चौरसिया, संजय गुप्ता, बृजेश चौरसिया, विजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed