{"_id":"628e7316a848ae001948430d","slug":"kajal-s-last-rites-were-performed-in-the-presence-of-policemen-kushinagar-news-gkp4381375187","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में हुआ काजल का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में हुआ काजल का अंतिम संस्कार
विज्ञापन
पंसरवा पुल पर सड़क हादसे में मरने वाली महिला का शव घर आने पर जुटी भीड़। संवाद।
- फोटो : KUSHINAGAR
पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में हुआ काजल का अंतिम संस्कार
पोस्टमार्टम में पता चला गर्भवती थी महिला
गुरवलिया बाजार(कुशीनगर)। मार्ग दुर्घटना में काजल की मौत के बाद बुधवार को जैसे ही उनका शव गांव लाया गया, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। गांव में एहतियातन बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहा।
मंगलवार शाम करीब चार बजे तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के ब्रह्मपुर गांव निवासी काजल पति छोटेलाल के साथ बाइक से इलाज कराकर घर लौट रही थीं। बाइक से दंपती पंसरवा पुल के पास पहुंचे ही थे कि सेवरही के कार की चपेट में आकर पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में काजल की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद पता चला कि काजल गर्भवती थीं। बुधवार को दिन के लगभग तीन बजे जैसे ही उनका शव गांव की सीमा में लाया गया, बड़ी संख्या में अगल-बगल के गांव से लोग पहुंच गए। सभी के चेहरे गमगीन थे। वहीं घरवालों का रो रोकर बुरा हाल था। गांव के पास ही उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मुखाग्नि देने के लिए घायल पति छोटेलाल जिला अस्पताल से आए थे। इस दौरान सीओ तमकुहीराज फूलचंद कन्नौजिया तथा तुर्कपट्टी एवं सेवरही थाने की पुलिस मौजूद रही।