फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kabaddi: Padrauna and Hata became champions

कबड्डी : पडराैना और हाटा बने चैंपियन

Fri, 26 Sep 2025 02:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 26 Sep 2025 02:46 AM IST
सार

पडरौना के हनुमान इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित हुई। विभिन्न आयु वर्गों में पडरौना और हाटा की टीमों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन कर विजेता स्थान प्राप्त किया। विजेता टीमों को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
Kabaddi: Padrauna and Hata became champions

विस्तार

पडरौना। शहर के हनुमान इंटर कॉलेज परिसर में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता हुई। इसमें जिले के सभी छह तहसील के खिलाड़ी शामिल हुए, जिसमें पडरौना और हाटा के खिलाड़ी ऑलओवर चैंपियन रहे। विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

कॉलेज परिसर में सबसे पहले 19 वर्ष से कम उम्र के बालक और बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता हुई। इसमें बालक वर्ग में पडरौना व बालिका वर्ग में हाटा तहसील की टीम विजेता घोषित हुई। इसके बाद हुई 17 वर्ष से कम उम्र बालक व बालिक वर्ग की प्रतियोगिता में बालक वर्ग में पडरौना व बालिका वर्ग में हाटा की टीम विजेता घोषित हुई। अंत में हुई 14 वर्ष से कम उम्र की कबड्डी प्रतियोगिता में बालक वर्ग में हाटा और बालिका वर्ग में पडरौना तहसील की टीम विजेता बनीं। विजेता टीम को जिला विद्यालय निरीक्षक श्रवण कुमार गुप्ता और कॉलेज के प्रबंधक मनोज सारस्वत ने पुरस्कृत किया। अंत में कॉलेज के प्रधानाचार्य शैलेंद्र दत्त शुक्ल ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। इस दौरापन विवेक शर्मा, कैलाशपति त्रिपाठी, सचिन मद्धेशिया, मनोज मणि, अवधेश गोंड, अमित राव आदि मौजूद रहे।र
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed