{"_id":"64a8697ed92568ba56035d97","slug":"justice-ap-shahi-became-ncdrc-adhyaksh-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-1072-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: एनसीडीआरसी के अध्यक्ष बने जस्टिस एपी शाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: एनसीडीआरसी के अध्यक्ष बने जस्टिस एपी शाही
Sat, 08 Jul 2023 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 08 Jul 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग के अध्यक्ष तमकुही इस्टेट के जस्टिस एपी साही की
फोटो है।संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज। तमकुही इस्टेट घराने के जस्टिस एपी शाही को राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (एनसीडीआरसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसकी जानकारी होने पर कस्बा के लोगों ने प्रसन्नता जताई है।
जस्टिस एपी शाही पटना और मद्रास हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश हैं। उन्हें मिली यह नई जिम्मेदारी आगामी चार वर्षों के लिए दी गई है। वह सितंबर 2004 में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के एडिशनल जज बने। नवंबर 2018 में पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में सेवा देने की सिफारिश की गई थी।
इसके बाद नवंबर 2019 मद्रास हाई कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश रहे। 2020 में सेवानिवृत्त हुए। मार्च 2021 में राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी के निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था। अब केंद्र सरकार ने उन्हें एनसीडीआरसी का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
विज्ञापन
इसकी जानकारी होने पर तमकुहीराज विधायक डॉ. असीम कुमार, पूर्व विधायक डॉ. पीके राय, पूर्व विधायक नंदकिशोर मिश्रा, महेश्वर प्रताप शाही, जयंत कुमार सिंह, अजय राय, विजय राय, अजय सिंह, ओमप्रकाश सिंह, संजय सिंह पटेल, नगर पंचायत अध्यक्ष जेपी गुप्ता, ऐश्वर्य प्रताप शाही आदि ने बधाई दी है।