{"_id":"3ec0cab39b90240ad79bed571389aaac","slug":"join-beaten-on-newspaper-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुफ्त में अखबार नहीं देने पर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुफ्त में अखबार नहीं देने पर पीटा
अमर उजाला ब्यूराो
Updated Wed, 14 Oct 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
सेवरही। नगर पंचायत सेवरही के अंबेडकरनगर के रहने वाले एक समाचार पत्र विक्रेता को मंगलवार को कुछ लोगों ने फ्री में अखबार नहीं देने पर पीट दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
समाचार पत्र विक्रेता कन्हैया मद्धेशिया ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि वह साइकिल से आजादनगर मोहल्ले की महाजनी गली में अख़बार बेचने के लिए गए थे।
तभी दो अन्य साथियों के साथ पुरानी बाजार का रहने वाला एक शख्स आया और फ्री में अखबार लेने लगा।
मना करने पर वह और उसके साथियों ने उनको पीट दिया।
कन्हैया ने आरोप लगाया कि उन लोगों ने इनके पास मौजूद रकम भी छीन ली। वहीं आरोपी पक्ष के लोगों का कहना है कि अखबार विक्रेता को साइकिल से धक्का लग गया था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।