{"_id":"644830ca82293d74a4044c31","slug":"jhoom-ute-medhavi777-kushinagar-news-c-7-1-139569-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: परीक्षा परिणाम घोषित होते ही झूम उठे मेधावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: परीक्षा परिणाम घोषित होते ही झूम उठे मेधावी
Wed, 26 Apr 2023 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 26 Apr 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद खुशी मनाती एमजी इंटर कॉलेज कप्तानगंज की छात्राएं संवाद
विद्यालयों में रहा उत्साह का माहौल, मिठाई खिलाकर दी बधाई
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। यूपी बोर्ड की तरफ से मंगलवार की दोपहर डेढ़ बजे बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ। इस दौरान यूपी बोर्ड विद्यालयों में उत्सव जैसा माहौल हो गया था। परीक्षा में उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों के चेहरे प्रसन्नता से चमक उठे। शिक्षक भी उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई देते दिखे।
मंगलवार की दोपहर में विद्यालय में कक्षाएं चल रही थीं, लेकिन परीक्षार्थियों का ध्यान परीक्षा परिणाम पर था। परीक्षा परिणाम जानने के लिए स्कूलों की तरफ से लैपटॉप और कंप्यूटर की व्यवस्था की गई थी। परीक्षार्थियों को बुलाकर परीक्षा परिणाम देखा गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं की धड़कने बढ़ गई थीं। यूपी बोर्ड की परीक्षा में सफल होने वाले विद्यार्थी खुशी से झूम उठे।
स्कूल और जिला टॉप टेन में स्थान पाने वाले मेधावियों को शिक्षकों ने माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी। कुछ देर के लिए विद्यालय में उत्सव जैसा माहौल हो गया। शिक्षक और सहपाठी एक-दूसरे को बधाई देने लगे।