{"_id":"69753117945ebf2540051832","slug":"jharkhand-defeated-patna-2-1-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-153484-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: झारखंड ने पटना को 2-1 से दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: झारखंड ने पटना को 2-1 से दी शिकस्त
Sun, 25 Jan 2026 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 25 Jan 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
गंगुआ बाजार। तमकुहीराज कस्बा के रामलीला मैदान में आयोजित चार दिवसीय ऑल इंडिया महिला व पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता में शनिवार को झारखंड व पटना की महिला टीम के बीच मुकाबला हुआ। इसमें झारखंड की टीम ने 2- 1 से मैच जीत अगले राउंड में प्रवेश किया।
मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता अजय कुमार लल्लू व सपा नेता विवेक पटेल ने संयुक्त रुप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरु कराया। इसे बाद आमने-सामने हुई अखंड ज्योति महिला फुटबाल टीम पटना व देवघर महिला फुटबाल टीम झारखंड की टीम ने जबरदस्त खेल कौशल का प्रदर्शन किया। पहले हाफ में झारखंड की महिला टीम ने एक गोल मार विपक्षी टीम पर बढ़त हासिल कर लिया।
मध्यांतर के बाद दोनों टीमें आक्रामक हुईं, लेकिन झारखंड की टीम ने एक गोल दाग कर पटना की टीम से 2-0 से बढ़त बना ली। मैच के अंतिम समय में पटना की टीम ने एक गोल दागकर मैच में वापसी का प्रयास किया। लेकिन झारखंड की टीम के खिलाड़ियों ने पटना के खिलाड़ियों को दूसरा गोल बनाने का मौका नहीं दिया। इस तरह झारखंड की टीम 2-1 से मैच जीत अगले राउंड में प्रवेश कर ली।