फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Jhanga-Kaptanganj road will be widened for Rs 45 crore

Kushinagar News: झांगा-कप्तानगंज मार्ग का 45 करोड़ से होगा चौड़ीकरण

Tue, 05 Mar 2024 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 05 Mar 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Jhanga-Kaptanganj road will be widened for Rs 45 crore
पडरौना। झांगा बाजार होते हुए कप्तानगंज को जोड़ने वाली करीब 16 किलोमीटर सड़क चौड़ी होगी। टू लेन सड़क बन जाने से आवागमन सुगम हो जाएगा। इसके निर्माण के लिए शासन ने वित्तीय स्वीकृति दे दी और पहली किस्त भी जारी हो गई है। लोक निर्माण विभाग टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य जल्द शुरू कराएगा।
विज्ञापन

जिले का प्रमुख सड़क झांगा होते हुए कप्तानगंज जाने वाली लगभग 16 किमी सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। इस सड़क पर भारी वाहनों का दबाव है और काफी दिनों से लोग इस मार्ग का चौड़ीकरण कराने की मांग कर रहे थे। लोगों की समस्याओं को देखते हुए हाटा मोहन वर्मा और रामकोला विधायक विनय प्रकाश गौड़ ने शासन को प्रस्ताव दिया था। शासन ने इस सड़क को सर्वोच्च प्राथमिकता वाली सड़कों में शामिल कर उसके उच्चीकरण और चौड़ीकरण के लिए लगभग 45 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया। लोक निर्माण विभाग ने प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए लगभग 16 करोड़ रुपये अवमुक्त कर दिया हैं। जल्द इस सड़क की चौड़ाई बढ़ जाएगी और राहगिरों को काफी हद तक सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

-


शासन से कप्तानगंज-झांगा मार्ग के लिए धन अवमुक्त हुआ है। इस सड़क की चौड़ाई के साथ सुदृढ़ीकरण का कार्य होना है। जिले में कनेक्टिविटी बेहतर हो, इसके लिए हम तत्पर हैं। -मृत्युंजय झा, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed