फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Jewelry store robbed of 11 lakh rupees, FIR filed.

Kushinagar News: आभूषण की दुकान से 11 लाख की चोरी, प्राथमिकी

Fri, 19 Dec 2025 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 19 Dec 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Jewelry store robbed of 11 lakh rupees, FIR filed.
मंसाछापर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के चौकी मंसाछापर से सौ मीटर की दूरी पर बृहस्पतिवार को भोर में चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाया। चोरों ने एक आभूषण की दुकान से 11 लाख रुपये से अधिक के सोने-चांदी के आभूषण चोरी किए। पास स्थित एक चाय की दुकान से नकदी और गैस सिलेंडर पर हाथ साफ कर दिया। मंसाछापर बाजार निवासी कमलेश वर्मा की आभूषण दुकान का शटर तोड़कर चोर भीतर घुसे और आभूषण से भरी एक आलमारी उठा ले गए। चोर आलमारी को करीब पांच सौ मीटर दूर ले जाकर तोड़ दिए। बाद में पुलिस ने खेत से टूटी हुई आलमारी बरामद की, जिसकी तलाशी में 20 चांदी के सिक्के मिले। पीड़ित दुकानदार कमलेश वर्मा के अनुसार चोरों ने करीब तीन किलो चांदी और 50 ग्राम सोना सहित 11 लाख रुपये से अधिक का जेवर चोरी किया है। इस संबंध में दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में तड़के करीब तीन बजे दो युवक शटर तोड़ते, दुकान में प्रवेश करते और आलमारी उठाकर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। फाॅरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में भारी आक्रोश है और उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

इसके अलावा रात में ही नंदलाल छपरा चौराहे पर एक चाय की दुकान से भी चोरों ने 1500 रुपये नकद और गैस सिलेंडर चोरी कर लिया। सुबह दुकान संचालक ढोरही चौहान को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि दोनों घटनाओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा। एसओ आलोक यादव ने बताया कि आभूषण दुकानदार कमलेश वर्मा ने तहरीर में तीन किलो चांदी और 50 ग्राम सोना की चोरी का जिक्र है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed