{"_id":"69d95d58a698d3c03a093d19","slug":"jewelry-and-cash-stolen-after-breaking-house-lock-kushinagar-news-c-205-1-ksh1028-157844-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: घर का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: घर का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी
Sat, 11 Apr 2026 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 11 Apr 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
रहसू बाजार। पटहेरवा थाना क्षेत्र के रहसू बाजार में दिनदहाड़े घर का मुख्य दरवाजा तोड़कर लाखों रुपये का सामान चोरी हो गया। सूचना पर पहुंची पटहेरवा पुलिस दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
चौराखास थाना क्षेत्र के गांव कोटवा करजही निवासी कुलदीप जायसवाल की रहसू बाजार में दुकान है। बाजार के दक्षिण तरफ मकान बनाकर रहते है। शुक्रवार सुबह कुलदीप अपनी पत्नी को छोड़ने स्कूल चले गए। वहां ये दुकान आ गए। करीब तीन बजे पत्नी को स्कूल से घर लेकर पहुंचे तो मेन दरवाजे की कुंडी टूटी पड़ी थी और दूसरे कमरे का भी दरवाजा खुला था। पेटी का ताला टूटा था। उसमें रखे हार, चार अंगूठी, दो चेन, मंगलसूत्र समेत एक लाख रुपये गायब थे। कुलदीप की सूचना पर पहुंची पटहेरवा व चौराखास पुलिस जांच कर ही रही थी की इसी दौरान दो संदिग्ध युवक दिखे। दोनों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। एसो धीरेंद्र राय ने बताया की मामला संदिग्ध है, दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। संवाद