{"_id":"6973c49f7fce0f7b33056769","slug":"jewellery-and-cash-stolen-on-the-pretext-of-marriage-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-153392-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: शादी का झांसा देकर जेवर व नकदी हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: शादी का झांसा देकर जेवर व नकदी हड़पे
Sat, 24 Jan 2026 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 24 Jan 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। कोतवाली क्षेत्र में शादी तय करने के बाद इनकार करते हुए लाखों रुपये का जेवर व कपड़े हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है। खेसिया खाखर टोला निवासी जगदंबा चौहान का आरोप है कि करीब दो वर्ष पूर्व एक व्यक्ति अपनी बेटी की शादी उनके पुत्र पिंटू चौहान से तय किया था। दोनों पक्षों की सहमति के बाद आठ जनवरी 2025 को कुशीनगर के एक होटल में इंगेजमेंट हुआ।
आरोप है कि इस दौरान पिंटू चौहान की ओर से युवती को 55 हजार रुपये की सोने की अंगूठी व करीब 3.40 लाख रुपये की हीरे की अंगूठी पहनाई। वहीं, लड़की को 51 हजार रुपये नगद दिए गए।इसके अलावा लड़की के परिवार को करीब 60 हजार रुपये के कपड़े तथा होटल का लगभग 90 हजार रुपये का खर्च भी पीड़ित पक्ष की ओर से दिया गया। अगले दिन तिलक की तिथि 13 फरवरी 2025, शादी की तिथि 16 फरवरी तथा विदाई 17 फरवरी 2025 होनी थी। पीड़ित का आरोप है कि शादी होने से पहले युवती ने उनके बेटे को फोन कर बताया कि वह किसी अन्य युवक से प्रेम करती है और उसी से शादी करेगी।
जब जेवर, कपड़े व रुपये वापस मांगे गए तो इनकार कर दिया गया। इसके बाद पंचायत भी हुई, लेकिन आरोपियों ने शादी करने या सामान लौटाने से साफ मना कर दिया। कोतवाल हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है।