{"_id":"6140d6528ebc3eb6341b16f9","slug":"jewelery-cash-robbed-by-beating-mother-daughter-kushinagar-news-gkp4091656133","type":"story","status":"publish","title_hn":"तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव की घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव की घटना
विज्ञापन
मां-बेटी को पीटकर आभूषण-नकदी लूटा
गृहस्वामी ने बेटी के शादी के लिए जुटाए थे गहने
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमगढ़। तरयासुजान थानाक्षेत्र के बहादुरपुर गांव में सोमवार की रात एक व्यक्ति के घर में खिड़की के रास्ते घुसे बदमाशों ने मां-बेटी की पिटाई कर नकदी और आभूषण लूट ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस घटनास्थल की जांच की।
बहादुरपुर निवासी जगलाल के घर में मंगलवार की आधी रात को चार की संख्या में बदमाशों ने पीछे की खिड़की तोड़कर अंदर घुस गए। बक्सा-पेटी उठाने के दौरान कमरे में सोयी जगलाल की पत्नी लीलावती और बेटी पूनम की नींद टूट गई। महिलाओं ने अनजान लोगों को देखकर शोर मचाने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पीटकर चुप करा दिया। इसके बाद घर में रखे दो बक्से, जिसमें आभूषण, 20 हजार रुपये नकद, कपड़े और दो मोबाइल थे, उसे लेकर चंपत हो गए। उनके जाने के बाद मां-बेटी चिल्लाईं तो आसपास के लोग पहुंचे। मंगलवार को प्रात: दूसरे दिन घर से करीब 200 मीटर दूर आम के बागीचे में दोनों बक्से टूटे मिले। पीड़ित जगलाल का कहना है कि वर्षों से मेहनत कर बेटी की शादी के लिए गहने खरीदे थे, नवंबर में शादी है। मंगलवार दोपहर में उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी बहादुरपुर धनंजय राय ने जांच-पड़ताल की।