{"_id":"65a039775f2e9fc540046c64","slug":"jewelery-and-cash-stolen-by-breaking-the-door-of-the-house-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-10800-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: घर का दरवाजा तोड़कर जेवर और नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: घर का दरवाजा तोड़कर जेवर और नकदी चोरी
Fri, 12 Jan 2024 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 12 Jan 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
कसया। नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड नंबर-4 अंबेडकर नगर भरौली में बुधवार की रात मकान का दरवाजा तोड़कर जेवर व नकदी चोरी हो गई। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पहुंचकर घटना की जानकारी ली और जांच-पड़ताल में जुट गई।
नगर के वार्ड नंबर-4 अंबेडकर नगर निवासी फिरोज अंसारी के मकान का दरवाजा तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। पीड़ित ने बताया कि नगर में ही उनके पुराने मकान की मरम्मत का कार्य चल रहा है। बुधवार की शाम को सब लोग वहीं रह गए। इस मकान पर कोई रात में सोने नहीं आया। बृहस्पतिवार की सुबह जब मौके पर पहुंचे तो दरवाजा टूटा और सामान तितर-बितर था। खोजबीन करने पर पता चला कि सोने के जेवर व नकदी चोरी कर लिया गया है। उसकी कीमत करीब तीन लाख रुपये के करीब थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिस पर पुलिस मौके पर आकर पूछताछ करने के बाद चली गई। पीड़ित व्यक्ति ने थाने में तहरीर देने की बात कही है। इस संबंध में चौकी प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके का जांच पड़ताल की गई है। पीड़ित की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। मामला संदिग्ध लग रहा है।