{"_id":"6a3308bdfa69f259d20bd4d7","slug":"jdu-will-make-a-strong-showing-in-the-assembly-elections-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-161932-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: विधानसभा चुनाव में प्रभावी उपस्थिति दर्ज कराएगा जदयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: विधानसभा चुनाव में प्रभावी उपस्थिति दर्ज कराएगा जदयू
Thu, 18 Jun 2026 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 18 Jun 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसया। जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कुशीनगर सहित कई जनपदों के सह प्रभारी शैलेंद्र सिंह गहरवार ने बुधवार को लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में प्रेसवार्ता की। कहा कि पार्टी उत्तर प्रदेश में सदस्यता अभियान को तेजी से आगे बढ़ा रही है और लगभग 10 लाख सदस्य बनाने के लक्ष्य की ओर बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि जदयू वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में करीब 50 सीटों पर मजबूती के साथ चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है और पूरे दमखम के साथ अपनी प्रभावी उपस्थिति दर्ज कराएगा। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से पटना में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार को मोमेंटो भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और उत्तर प्रदेश में पार्टी के संगठनात्मक विस्तार और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की।उन्होंने कहा कि कुशीनगर जनपद में एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें अब तक करीब 50 हजार लोग पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं। उन्होंने इसका श्रेय नीतीश कुमार की सर्व समाज, सर्व धर्म सम्मान एवं विकास की नीतियों को दिया। इस अवसर पर नीतीश कुमार ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, युवाओं को जोड़ने और जनहित के मुद्दों को जनता के बीच ले जाने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह एडवोकेट, जिला महासचिव सत्यजीत सिंह गहरवार, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार मिश्रा, विजेंद्र पटेल, अमरनाथ कुशवाहा, भीम मद्देशिया एवं मेराज अली सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह एडवोकेट, जिला महासचिव सत्यजीत सिंह गहरवार, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार मिश्रा, विजेंद्र पटेल, अमरनाथ कुशवाहा, भीम मद्देशिया एवं मेराज अली सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन