फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   jawan came home from duty in Jammu died due to electrocution

Kushinagar: जम्मू में ड्यूटी से घर आया था जवान, करंट की चपेट में आने से हो गई मौत

Tue, 26 Jul 2022 12:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 26 Jul 2022 12:14 PM IST
सार

 नीरज सोमवार की सुबह करीब आठ बजे कपड़ा प्रेस करने के लिए नीरज ने प्रेस निकालकर प्लग लगाया। कपड़ा प्रेस करने के दौरान अचानक करंट लगने से उनकी मौके पर मौत हो गई। आनन-फानन परिजन उनको अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
jawan came home from duty in Jammu died due to electrocution
मृतक जवान। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कुशीनगर जिले के कोतवाली पडरौना क्षेत्र के सहुआडीह में करंट लगने से सेना के जवान नीरज की मौत हो गई। वह सोमवार की सुबह कपड़ा प्रेस कर रहे थे। तभी अचानक प्रेस में करंट उतर गया।
विज्ञापन


घटना से उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जम्मू-कश्मीर में तैनात नीरज रविवार की शाम घर लौटे थे।

सहुआडीह निवासी राजकिशोर सिंह के पुत्र नीरज करीब छह महीने पहले जम्मू में ड्यूटी पर गये थे। रविवार की शाम को ड्यूटी से घर लौटे। सोमवार की सुबह करीब आठ बजे कपड़ा प्रेस करने के लिए नीरज ने प्रेस निकालकर प्लग लगाया।
विज्ञापन


कपड़ा प्रेस करने के दौरान अचानक करंट लगने से उनकी मौके पर मौत हो गई। आनन-फानन में परिजन उनको अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वर्ष 2014 में नीरज भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। 28 मई 2021 को इनकी शादी हुई थी। दो भाई एक बहन में सबसे छोटे नीरज की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed