{"_id":"65aae1a5e63ff57e1b06d0ea","slug":"jawahar-navodayas-entrance-examination-will-be-held-at-ten-examination-centers-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-11326-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दस परीक्षा केंद्रों पर होगी जवाहर नवोदय की प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दस परीक्षा केंद्रों पर होगी जवाहर नवोदय की प्रवेश परीक्षा
Sat, 20 Jan 2024 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 20 Jan 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। जिले के दस परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा होगी। इसमें 4299 परीक्षार्थी शामिल होंगे। सभी परीक्षा केंद्रों पर केंद्राध्यक्ष के अलावा केंद्र स्तरीय पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं।
जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य बृजेश कुमार मिश्र ने बताया कि कक्षा छह में प्रवेश के लिए 20 जनवरी को परीक्षा है। परीक्षा में 4299 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इसके लिए 10 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा पूर्वाह्न 11:30 से प्रारंभ होगी। अभ्यर्थी को 10:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंच जाना है। उन्होंने बताया कि 20 जनवरी को होने वाली परीक्षा के लिए जिले में कप्तानगंज ब्लॉक के लिए श्री गंगाबक्श सिंह कनोडिया इंटर कॉलेज कप्तानगंज, रामकोला ब्लॉक के लिए जनता इंटर कॉलेज रामकोला, मोतीचक व सुकरौली ब्लॉक के लिए नेहरू इंटर कॉलेज सेमरी सुकरौली, हाटा व कसया ब्लॉक के लिए महर्षि अरविंद विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक कॉलेज कसया, खड्डा ब्लॉक के लिए श्री गांधी इंटर कॉलेज खड्डा, नेबुआ नौरंगिया ब्लाॅक के लिए छितौनी इंटर कॉलेज छितौनी, विशुनपुरा ब्लॉक के लिए हनुमान इंटर कॉलेज पडरौना, पडरौना ब्लॉक के लिए उदित नारायण इंटर कॉलेज पडरौना, सेवरही व दुदही ब्लॉक के लिए लोकमान्य इंटर कॉलेज जानकी नगर सेवरही और फाजिलनगर व तमकुहीराज ब्लॉक के लिए फतेह मेमोरियल इंटर कॉलेज तमकुहीराज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। संबंधित अभ्यर्थी https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/AdminCard/AdminCard लिंक का उपयोग कर प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

सैंकड़ों वर्षो पुराना श्रीराम दरबार का टोकन
विज्ञापन