फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   janata hospital sealed after maternity's death

जनता अस्पताल सील, कई अन्य अस्पतालों की भी हुई जांच

Wed, 21 Oct 2020 05:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 05:59 PM IST
विज्ञापन
janata hospital sealed after maternity's death
जनता अस्पताल सील, कई अन्य अस्पतालों की भी हुई जांच
विज्ञापन

हाटा/सुकरौली। मंगलवार को एक निजी अस्पताल में प्रसूता की हुई मौत के बाद बुधवार को स्वास्थ्य टीम ने कार्रवाई की। एसडीएम प्रमोद कुमार त्रिपाठी की मौजूदगी में स्वास्थ्य टीम ने तितिला गांव स्थित जनता हॉस्पिटल को सील कर दिया। इसके अलावा स्वास्थ्य टीम ने क्षेत्र के कुछ अन्य प्राइवेट अस्पतालों की भी जांच की।
मंगलवार को जनता हॉस्पिटल में प्रसूता की मौत हो गई थी। अस्पताल संचालक ने स्थिति खराब बताकर गोरखपुर रेफर कर दिया था। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने दो घंटे पहले ही मौत की जानकारी दी थी। जब परिवार के लोग शव को वापस जनता हॉस्पिटल लाए तो संचालक व अन्य स्टॉफ अस्पताल में ताला बंद करके फरार थे। परिवार वालों का आरोप था कि ऑपरेशन के दौरान ही प्रसूता की मौत हो गई थी। अस्पताल प्रशासन की गलती बताकर परिवार के लोगों ने शव अस्पताल परिसर में रखकर हंगामा किया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया था। इसका संज्ञान लेते हुए बुधवार को अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ एनपी सिंह व उनकी टीम ने एसडीएम हाटा प्रमोद कुमार त्रिपाठी की मौजूदगी में जनता अस्पताल को सील कर दिया। इसके बाद संजीवनी अस्पताल, विनायक अस्पताल, आदर्श चिकित्सालय आदि की जांच की गई। इन अस्पतालों में प्रमाण पत्र में खामियां और परिसर में गंदगी मिलने पर टीम ने नाराजगी जताई और सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एनपी सिंह ने कहा कि सभी प्राइवेट अस्पतालों की जांच की जाएगी। जांच रिपोर्ट सीएमओ को सौंपी जाएगी। मानक विहीन अस्पताल चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. हेमंत वर्मा, नायब तहसीलदार योगेंद्र पांडेय, वरिष्ठ सहायक बहाउद्दीन, संतोष कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed