फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   jam after death of a man

Kushinagar News: मारपीट में घायल बुजुर्ग की मौत, शव रखकर लगाया जाम

Wed, 30 Aug 2023 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 30 Aug 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
jam after death of a man
हाटा देवरिया मार्ग पर करज गांव के पास शव रख कर जाम किए गांव के लोग।संवाद
मारपीट करने वालों पर केस दर्ज करने की मांग, पुलिस ने कराया शांत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
हाटा। मारपीट में घायल बुजुर्ग की मंगलवार की शाम को गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। इससे नाराज लोग शाम को शव रखकर देवरिया-हाटा मार्ग जाम कर हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाकर सड़क जाम खत्म कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसकी वजह से दो घंटे तक इस मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा।
कुशीनगर के हाटा कोतवाली क्षेत्र का करज गांव देवरिया जिले में पड़ता है। करज गांव निवासी 63 वर्षीय दूधनाथ यादव की रविवार की शाम हाटा कोतवाली के मठिया गांव के कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल दूधनाथ का इलाज गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। मंगलवार की शाम इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

घर वाले शव लेकर गांव पहुंचे और देवरिया-हाटा मार्ग पर शव रखकर शाम छह बजे सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इनका आरोप है कि विवाद की सूचना देने के बाद पुलिस ने मारपीट करने वालों पर केस दर्ज नहीं किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस से परिजन मारपीट करने वाले आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांग करने लगे। करीब दो घंटे बाद किसी तरह नाराज लोग माने और पुलिस ने जाम खत्म कराकर आवागमन बहाल कराया। इंस्पेक्टर निर्भय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिली है। केस दर्ज किया जाएगा। मारपीट की किसी ने सूचना नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed