फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Jairunisha, Fatima and Kaiser Jahan's network spread across many states, police busy investigating

Kushinagar News: जैरूनिशा, फातिमा और कैसरजहां का कई प्रदेशों तक फैला जाल, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 29 Jul 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 29 Jul 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Jairunisha, Fatima and Kaiser Jahan's network spread across many states, police busy investigating
पडरौना। कुशीनगर में धर्मांतरण के सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़ होने के बाद पुलिस की जांच में पता चला कि इनका तार कई प्रदेशों से जुड़ा है। जेल भेजी गई जैरूनिशा, फातिमा और कैसर जहां का कनेक्शन पुलिस खंगाल रही है। किशोरियों को प्रेम जाल में फंसाने से लेकर इनका धर्म के प्रति माइंडवाश करने और ठौर देने तक का काम अलग-अलग लोगों का है। इसमें सर्वाधिक युवा जुड़े हैं, इनके मोबाइल से मिले नंबरों की मदद से पुलिस फरार चल रहे बाकी आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास में जुटी है। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के एक शख्स पडरौना कोतवाली क्षेत्र में एक मुस्लिम परिवार के मकान में किराए पर परिवार के साथ रहता था। वहीं पर ठेले पर फास्ट फूड का दुकान लगाता था और परिवार का भरण पोषण करता था। वर्ष 2023 जनवरी में जंगल जगदीशपुर टोला विशुन पट्टी निवासी इस्खार अंसारी प्रेमजाल में फंसा लिया और शादी का झांसा देकर धर्मांतरण करा दिया।
विज्ञापन

किशोरी का दस से अधिक अश्लील वीडियो बनाया था। इस मामले में पुलिस ने आशिक अंसारी निवासी जंगल जगदीशपुर विशुन पट्टी थाना कोतवाली पडरौना, इम्तियाज निवासी जंगल जगदीशपुर विशुन पट्टी थाना कोतवाली पडरौना, मोहम्मद साहब अंसारी निवासी नोनिया पट्टी थाना कोतवाली पडरौना, तौफिक अंसारी निवासी जंगल जगदीशपुर विशुनपट्टी थाना कोतवाली पडरौना, जीशान कमर निवासी बड़हरागंज थाना कोतवाली पडरौना, मजहर निवासी नगरी थाना कोतवाली पडरौना,कैसर जहां निवासी चखनी भोज थाना नेबुआ नौरंगिया,फातिमा निवासी चखनी भोज थाना नेबुआ नौरंगिया को जेल भेज चुकी है। इसके पूर्व रामकोला पुलिस ने तीन किशोरियों को प्रेमजाल में फंसाकर धर्मांतरण कराने के मामले में जैरूनिशा को गिरफ्तार किया था। जांच में पता चला था कि आरोपी युवक की यह मां और किशोरियों को इसके लिए ब्रेनवाश की थी। पुलिस इन महिलाओं का आपसी कनेक्शन खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed