फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Jaggery is being adulterated with sugar, molasses and refined flour, but the responsible are unaware.

Kushinagar News: चीनी, शीरा और मैदे से बन रहा मिलावटी गुड़, जिम्मेदार बेखबर

Sat, 22 Aug 2026 01:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Jaggery is being adulterated with sugar, molasses and refined flour, but the responsible are unaware.
पिपरा वर सिवान में बन रहा गुड़।संवाद
कुशीनगर/पकड़ियार बाजार। गन्ने का पेराई सीजन शुरू होने से पहले ही नेबुआ नौरंगिया, पडरौना के सिधुआ और सुकरौली क्षेत्र में बड़े पैमाने पर गुड़ तैयार किए जाने का मामला सामने आया है। पिपरा वर सिवान गांव के सरेह में स्थित क्रशर पर कथित तौर पर शीरा, चीनी, मैदा और रासायनिक पदार्थ मिलाकर गुड़ तैयार किया जा रहा है। आरोप है कि प्रतिदिन बीस क्विंटल से अधिक गुड़ देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर और महराजगंज के बाजारों के अलावा बिहार और नेपाल तक भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार गुड़ बनाने में शीरा, चीनी और मैदे के साथ रंग देने के लिए रासायनिक पदार्थों का इस्तेमाल किया जा रहा है। बताया जाता है कि गन्ने का सीजन नहीं होने के कारण क्षेत्र के कई क्रशर मालिकों ने अपने क्रशर को किराये पर दे दिया है। सरेह में स्थित होने के कारण कथित मिलावट का यह कारोबार आसानी से संचालित होने की बात कही जा रही है। तैयार गुड़ को स्थानीय बाजार में खपाने के साथ ही दूसरे जिलों और प्रदेशों के बाजारों में भी भेजे जाने का दावा है। महराजगंज और कुशीनगर के अलावा इसकी आपूर्ति बिहार और नेपाल तक किए जाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

-
स्वास्थ्य को लेकर चिंता
-मेडिकल कॉलेज के डॉ. तुषार तिवारी ने बताया कि गुड़ में मिलाए जाने वाले किसी भी अनधिकृत या हानिकारक रसायन स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। इससे पेट दर्द, मिचली, उल्टी, दस्त और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इस्तेमाल किए गए रसायन की प्रकृति और मात्रा के आधार पर लंबे समय तक सेवन से स्वास्थ्य पर गंभीर दुष्प्रभाव की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विभागीय निगरानी पर सवाल
-प्रतिदिन 20 क्विंटल गुड़ तैयार कर बाजार में भेजने का दावा किया जा रहा है लेकिन जिम्मेदार खाद्य सुरक्षा विभाग को इसकी भनक तक नहीं लगने की बात सामने आ रही है। गन्ने की उपलब्धता नहीं होने के बावजूद बड़े पैमाने पर गुड़ तैयार किए जाने का दावा अपने आप में जांच का विषय है। ऐसे में संबंधित विभाग की ओर से मौके पर जांच कर सच्चाई सामने लाने और यदि मिलावट की पुष्टि होती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed