फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Jackal reached police line, injured ten people including Inspector

अब थाने में पुलिसकर्मी भी सुरक्षित नहीं: पुलिस लाइन में पहुंचा सियार, दरोगा समेत दस को किया जख्मी

Sun, 24 Sep 2023 10:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Updated Sun, 24 Sep 2023 10:18 AM IST
सार

पुलिस लाइन से सटे भिस्वा सरकारी और भिस्वा लाला गांव हैं। शनिवार को सुबह करीब 9 बजे एक सियार गांव के तीन पशुओं पर हमला कर घायल कर किया। बचाव में गई 80 वर्षीय तैरून पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से वह जख्मी हो गईं। गांव में सियार आने का शोर मच गया।

विज्ञापन
Jackal reached police line, injured ten people including Inspector
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कुशीनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस लाइन में सियार के घुसने से कुछ देर के लिए भगदड़ मच गई। दरोगा समेत भिस्वा सरकारी और भिस्वा लाला गांव के दस लोगों को जख्मी कर दिया है। इस घटना के बाद से पुलिस लाइन में पहरा बढ़ा दिया गया है। वहीं गांववाले घरों से हाथ में डंडा लेकर निकल रहे हैं। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया। सियार को लोग पागल बता रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस लाइन से सटे भिस्वा सरकारी और भिस्वा लाला गांव हैं। शनिवार को सुबह करीब 9 बजे एक सियार गांव के तीन पशुओं पर हमला कर घायल कर किया। बचाव में गई 80 वर्षीय तैरून पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से वह जख्मी हो गईं। गांव में सियार आने का शोर मच गया। लोग लाठी डंडा लेकर सियार को मारने के लिए दौड़ पड़े।
विज्ञापन


उनका कहना था कि सियार पागल है। इतने देर में सियार भिस्वा सरकारी गांव के राजेश राय 38, बैजनाथ राय 40, मुन्ना 24, गिरजा 25, चौपरिया गांव निवासी मनंजय सिंह 56, भिस्वा लाला निवासी नावेद 23 और पुलिस लाइन में स्नान कर रहे 58 वर्षीय दरोगा जनार्दन को जख्मी कर दिया। पुलिस लाइन में पागल सियार की खबर मिलते ही अफरा-तफरी मच गई। लोग अपने आवास में भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर से गुजर रहे तीन बाइक सवार गिरकर घायल हो गए। सिपाहियों के दौड़ाने पर सियार गन्ने के खेत में चला गया, लेकिन पुलिस लाइन की निगरानी बढ़ा दी गई है। इसके अलावा दोनों गांव के करीब दस लोग और जख्मी हुए हैं। उनका इलाज निजी डॉक्टर के यहां कराया गया है। अभी भी सियार की दहशत लोगों में हैंं। इस बाबत सीएमएस डॉ. एचएस राय ने बताया कि सियार के हमले से कई लोग घायल हो गए हैं। उनका इलाज जिला अस्पताल में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed