{"_id":"650f41ab8a0766e1790abb06","slug":"jackal-reached-police-line-injured-ten-people-including-inspector-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1016-5041-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब थाने में पुलिसकर्मी भी सुरक्षित नहीं: पुलिस लाइन में पहुंचा सियार, दरोगा समेत दस को किया जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब थाने में पुलिसकर्मी भी सुरक्षित नहीं: पुलिस लाइन में पहुंचा सियार, दरोगा समेत दस को किया जख्मी
Sun, 24 Sep 2023 10:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Updated Sun, 24 Sep 2023 10:18 AM IST
सार
पुलिस लाइन से सटे भिस्वा सरकारी और भिस्वा लाला गांव हैं। शनिवार को सुबह करीब 9 बजे एक सियार गांव के तीन पशुओं पर हमला कर घायल कर किया। बचाव में गई 80 वर्षीय तैरून पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से वह जख्मी हो गईं। गांव में सियार आने का शोर मच गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
कुशीनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस लाइन में सियार के घुसने से कुछ देर के लिए भगदड़ मच गई। दरोगा समेत भिस्वा सरकारी और भिस्वा लाला गांव के दस लोगों को जख्मी कर दिया है। इस घटना के बाद से पुलिस लाइन में पहरा बढ़ा दिया गया है। वहीं गांववाले घरों से हाथ में डंडा लेकर निकल रहे हैं। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया। सियार को लोग पागल बता रहे हैं।
पुलिस लाइन से सटे भिस्वा सरकारी और भिस्वा लाला गांव हैं। शनिवार को सुबह करीब 9 बजे एक सियार गांव के तीन पशुओं पर हमला कर घायल कर किया। बचाव में गई 80 वर्षीय तैरून पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से वह जख्मी हो गईं। गांव में सियार आने का शोर मच गया। लोग लाठी डंडा लेकर सियार को मारने के लिए दौड़ पड़े।
उनका कहना था कि सियार पागल है। इतने देर में सियार भिस्वा सरकारी गांव के राजेश राय 38, बैजनाथ राय 40, मुन्ना 24, गिरजा 25, चौपरिया गांव निवासी मनंजय सिंह 56, भिस्वा लाला निवासी नावेद 23 और पुलिस लाइन में स्नान कर रहे 58 वर्षीय दरोगा जनार्दन को जख्मी कर दिया। पुलिस लाइन में पागल सियार की खबर मिलते ही अफरा-तफरी मच गई। लोग अपने आवास में भागने लगे।
विज्ञापन
उधर से गुजर रहे तीन बाइक सवार गिरकर घायल हो गए। सिपाहियों के दौड़ाने पर सियार गन्ने के खेत में चला गया, लेकिन पुलिस लाइन की निगरानी बढ़ा दी गई है। इसके अलावा दोनों गांव के करीब दस लोग और जख्मी हुए हैं। उनका इलाज निजी डॉक्टर के यहां कराया गया है। अभी भी सियार की दहशत लोगों में हैंं। इस बाबत सीएमएस डॉ. एचएस राय ने बताया कि सियार के हमले से कई लोग घायल हो गए हैं। उनका इलाज जिला अस्पताल में हुआ।