{"_id":"67426405969afa6ade0982e4","slug":"iti-students-will-study-energy-sources-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-126985-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ऊर्जा स्रोतों की पढ़ाई करेंगे आईटीआई के विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ऊर्जा स्रोतों की पढ़ाई करेंगे आईटीआई के विद्यार्थी
Sun, 24 Nov 2024 04:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 24 Nov 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। आईटीआई के विद्यार्थी अब विभिन्न ऊर्जा स्रोतों की पढ़ाई करेंगे। यूपीनेडा के सहयोग से शुरू होने वाले कोर्स में नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास के बारे में जानकारी दी जाएगी। दो साल के इस कोर्स के साथ स्वरोजगार से जुड़ने की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। विद्यार्थियों को इलेक्ट्रिक, सोलर और पवन ऊर्जा की नई तकनीक के बारे में पढ़ाया जाएगा।
राजकीय आईटीआई पडरौना के प्रधानाचार्य आलोक वर्मा ने बताया कि युवाओं को रोजगार परक बनाने के लिए सरकार नए-नए प्रयोग कर रही है। सौर ऊर्जा को ऊर्जा के विभिन्न स्रोतों के रूप में देख जा रही है। इसलिए सोलर पैनल डिजाइन के बारे में आईटीआई के विद्यार्थियों को पढ़ाया जाएगा। कोर्स पूरा करने के बाद विद्यार्थियों को यूपीनेडा के सहयोग से कंपनियों में इलेक्ट्रिकल टेक्निशियन, सोलर मेंटेनेस और इलेक्ट्रिकल इंजीनियर जैसे पदों पर नौकरी करने का भी अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि नया कोर्स शुरू करने की तैयारी है।
इसके लिए विभाग काम कर रहा है। आईटीआई में सोलर टेक्निशियन इलेक्ट्रिकल और सोलर पैनल डिजाइन के एक साल के कोर्स चलाए जा रहे हैं। पाठ्यक्रमों को अपडेट कर दो साल का कोर्स शुरू किया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को सोलर टेक्निशियन बनने की योग्यता मिलेगी।