फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   ITI examination held at four centers in the district

चार परीक्षा केंद्रों पर शुरू हुई आईटीआई की परीक्षा

Mon, 05 Feb 2018 11:56 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Mon, 05 Feb 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
ITI examination held at four centers in the district
परीक्षा देते विद्यार्थी। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
पडरौना। जिले के दो राजकीय व 16 निजी आईटीआई कॉलेजों में पढ़ाई कर रहे 1800 प्रशिक्षुओं की परीक्षा सोमवार से नगर के चार सेंटरों पर शुरू हुई। इसमें दो परीक्षा केंद्रों पर पंजीकृत 1051 परीक्षार्थियों में से 91 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। परीक्षा शुरू होने से लेकर समाप्त होने तक कई निजी विद्यालयों के प्रबंधक और कर्मचारी परीक्षा केंद्रों के इर्द-गिर्द जमा रहे। 
विज्ञापन

पडरौना शहर के प्रेमी देवी समाज कल्याण महिला महाविद्यालय, उदित नारायण पीजी कॉलेज, उदित नारायण इंटर कॉलेज और गोस्वामी तुलसीदास इंटर कॉलेज को आईटीआई परीक्षा के लिए केंद्र बनाया गया है। इसमें से प्रेमी देवी समाज कल्याण महिला विद्यालय पर एक पाली में हुई परीक्षा में कुल 520 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें से 462 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। यहां 58 प्रशिक्षु परीक्षार्थी अनुपस्थित थे। उदित नारायण इंटर कॉलेज के परीक्षा केंद्र पर सुबह के पाली में कुल 531 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 492 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 39 ने परीक्षा छोड़ दी। इस केंद्र पर शाम की पाली में पंजीकृत 81 परीक्षार्थियों में से 48 ने परीक्षा दी और शेष 33 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। 
विज्ञापन

आश्चर्यजनक यह है कि परीक्षा की निगरानी कर रहे राजकीय आईटीआई प्रशासन ने गोपनीयता को आधार बनाते हुए मीडिया को कोई जानकारी देने से इंकार कर दिया। पडरौना आईटीआईटीआई के प्राचार्य मसूद इसरत का कहना था कि उन्हें इस परीक्षा के संबंध में मीडिया को कोई जानकारी नहीं देनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed