फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   iti colleges fit for technical education

Kushinagar News: तकनीकी शिक्षा में आईटीआई कॉलेज कारगर

Wed, 28 Jun 2023 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 28 Jun 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
iti colleges fit for technical education
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। जिले में तकनीकी शिक्षा के लिए आईटीआई कॉलेज कारगर है, जिले में पडरौना, हाटा, कसया और नौरंगिया समेत कुल छह राजकीय आईटीआई कॉलेज संचालित होते हैं। वहां इस वर्ष तीन जुलाई तक नामांकन के लिए ऑनलाइन होगा। इसके साथ ही कैंपस सलेक्शन भी किया जाता है।
इस वर्ष अब तक करीब पांच सौ युवाओं को रोजगार भी मिल चुका है। संस्थान के अधिकारियों ने बताया कि नौ जून से ऑनलाइन फार्म भरे जा रहे हैं। तीन जुलाई तक प्रवेश के लिए आवेदन किया जाएगा। उसके बाद मेरिट के अनुसार छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

विभागीय लोगों का कहना है कि सरकार चाहती है कि अधिक से अधिक युवाओं को तकनीकी शिक्षा से जोड़ा जाए। सरकार युवाओं को तकनीकी शिक्षा से जोड़ने के लिए सबको हुनर सबको काम अभियान चला रही है। आईटीआई में एक वर्ष एवं दो वर्ष अवधि के विभिन्न ट्रेड हैं, जिसमें रुचि के अनुसार छात्र-छात्राएं प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। इसमें स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार दिलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में पडरौना के अलावा कसया दो, हाटा, सेवरही और नौरंगिया समेत कुल छह संस्थान हैं। इनमें 2244 सीटें हैं, जिनमें मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाता है। जिसका फाॅर्म भरने की अंतिम तिथि तीन जुलाई तक है। फॉर्म भरने के लिए www.scvtup.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


प्रवेश से चूके तो तीन निजी आईटीआई बनेंगी सहारा

जिले में छह राजकीय के अलावा 20 निजी आईटीआई कॉलेज भी संचालित किए जा रहे हैं। मेरिट कम होने या अन्य कारणों से यदि विद्यार्थियों को राजकीय आईटीआई में प्रवेश नहीं मिलता है, तो वे निजी आईटीआई का सहारा ले सकते हैं। यहां फीस थोड़ी अधिक हो सकती है, लेकिन साल खराब होने से बचाने में ये आईटीआई सहारा बन सकते हैं। विभाग के अनुसार जिले की निजी आईटीआई में करीब 1700 सीटें हैं।


राजकीय आईटीआई

सीटों की संख्या

पडरौना में 412, कसया के पुरुष में 336 व महिला में 396, सेवरही में 324, नेबुआ नौरंगिया में 396 और हाटा में 380 सीटें हैं।
कोट

आईटीआई में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू की गई है। छात्र-छात्राएं ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से ट्रेड की जानकारी करके आवेदन कर सकते हैं। अपनी पसंद के विषय को चुनेंगे तो दक्षता हासिल करने में आसानी होगी।
-एनपी प्रजापति, कार्यवाहक प्रधानाचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed