फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   It is the duty of the advocate to provide justice to the victims: District Judge

पीड़ितों को न्याय दिलाना अधिवक्ता का कर्तव्य : जिला जज

Fri, 19 Jan 2024 03:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 19 Jan 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
It is the duty of the advocate to provide justice to the victims: District Judge
पीड़ितों को न्याय दिलाना अधिवक्ता का कर्तव्य : जिला जज
विज्ञापन


कप्तानगंज। पीड़ितों को न्याय दिलाना अधिवक्ता समाज की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। न्याय पाने के लिए लड़ना चाहिए, ताकि आपका कीर्तिमान और अधिवक्ता का कर्तव्य ऊंचा रहे।
ये बातें जिला जज अशोक कुमार सिंह ने कहीं। वे बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन तहसील कप्तानगंज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता का व्यवसाय चुनौती पूर्ण है। इसके लिए संघर्ष करना आवश्यक है। प्रशासनिक और न्यायिक बाधा के हल के लिए सदैव तैयार हैं। न्याय पाने के लिए अधिवक्ताओं के प्रयास की सराहना होनी चाहिए। साथ ही ध्यान दिया जाए, जिससे आपके कीर्तिमान में कमी न हो। समारोह की अध्यक्षता कर रहे बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन मधुसूदन त्रिपाठी ने कहा कि अधिवक्ता का पेशा आजादी से पूर्व और बाद में पहले स्थान का है। इसकी गरिमापूर्ण बनाने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। गरीब और पीड़ित अधिवक्ताओं को सादे कागज पर हस्ताक्षर बना कर न्याय की गुहार लगाते हैं। उसको पूरा करना अधिवक्ता समाज की नैतिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। इसके बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को वरिष्ठ अधिवक्ता जय प्रकाश नारायण पाण्डेय ने शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण कार्यक्रम का संचालन हरे कृष्ण पांडेय ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व अध्यक्ष राम प्रताप सिंह, पूर्व महामंत्री अरुण कुमार सिंह, मिर्जा एकतदार हुसैन, दिनेश कुमार राव, शैलेश प्रताप सिंह, परमहंस कुमार, देवेंद्र लाल श्रीवास्तव, संजय पांडेय, हीरा पांडेय, मुकेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


0


पदाधिकारियों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

विनोद कुमार मिश्रा को अध्यक्ष, दीनानाथ शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उमेश कुमार दुबे को महामंत्री, दिलीप कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष, राजन पांडेय को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, सतीशचंद गोंड को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, मनोज कुमार राय को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, चंद्रशेखर यादव को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, लालमन सिंह को सयुक्त मंत्री प्रशासन, अभिनेंद्र प्रताप सिंह को सयुक्त मंत्री सूचना, गोविंद कुमार को पुस्तकालय मंत्री की शपथ दिलाई गई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed