फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   It is meaningless to imagine life without trees and plants: Gaurav

पेड़-पौधों के बिना जीवन की कल्पना बेमानी : गौरव

Wed, 10 Jul 2024 04:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 10 Jul 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
It is meaningless to imagine life without trees and plants: Gaurav
पडरौना। नई दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान की तरफ से मंगलवार को जूनियर हाईस्कूल भलुही परिसर में पौधरोपण किया गया। लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

बुद्ध पीजी कॉलेज के हिंदी विभाग के आचार्य डॉ. गौरव तिवारी ने कहा कि पौधे लगाना पुनीत कार्य है। पेड़-पौधों के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। संस्थान के सचिव डॉ. हरिओम मिश्र ने कहा कि लोगों को उपलब्ध भूमि के अनुसार पौधरोपण जरूर करना चाहिए। इस दौरान प्रधानाध्यापक डॉ. प्रतिभा तिवारी, अम्बरीष द्विवेदी, सुदर्शन, सुमित्रा देवी, रमावती देवी आदि मोजूद रहे।
विज्ञापन

इस तरह एक प्राइवेट बैंक के कर्मचारियों ने मंगलवार को बीआरसी परिसर में पौधरोपण किया। बीईओ सुरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त करने में पेड़ पौधों की भूमिका अहम होती है। भौतिक संसाधनों को बढ़ावा और पेड़-पौधों का कटान पर्यावरण प्रदूषण का मुख्य कारक हैं। इससे निजात पाने के लिए लोगों को अधिक से अधिक पौधरोपण करना होगा। इसके बाद सुबोध तिवारी की अगुवाई में बीआरसी परिसर समेत आसपास के स्थानों पर आम, पीपल समेत अन्य कई प्रजाति के पौधे लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जितेंद्र नारायण सिंह, राकेश उपाध्याय, अभिषेक मिश्र, ब्रजेश मिश्र, राज वर्नवाल, आदित्य तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed