{"_id":"666e08143d993a299e013d96","slug":"it-is-important-to-do-yoga-regularly-for-a-healthy-life-manish-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-118305-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग करना जरूरी : मनीष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग करना जरूरी : मनीष
Sun, 16 Jun 2024 03:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 16 Jun 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। जिला स्टेडियम रविंद्रनगर में शनिवार को दशम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में दस दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ हुआ। इसमें स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग करने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया।
सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि शरीर में पर्याप्त मात्रा में रोग प्रतिरोधक जीवाणु जीवंत रहते हैं। इनकी निष्क्रियता से ही लोग बीमार पड़ते हैं। बीमार होने के बाद लोग हजारों रुपये इलाज पर खर्च कर देते हैं। लेकिन, यदि नियमित योग करें तो शहरी में मौजूद रोग प्रतिरोधक जीवाणु हमेशा सक्रिय रहेंगे, जिससे बीमारी की आशंका कम हो जाएगी। इसलिए लोगों को प्रतिदिन नियमित अभ्यास करना चाहिए। दस दिवसीय योग शिविर को बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, डीएम उमेश मिश्रा आदि ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 21 जून तक जिले में जगह-जगह योग शिविर का आयोजन होगा। इस योग शिविर में लोगों को प्राणायाम और योग के विभिन्न आसनों की जानकारी लेनी चाहिए। इस दौरान सीडीओ गुंजन द्विवेदी, एडीएम वैभव मिश्रा, अंकिता जैन आदि मौजूद रहे।