{"_id":"5f8b38388ebc3e9ba96a753d","slug":"issue-of-pention-raised-in-the-meeting-of-kshetra-panchyat-kushinagar-news-gkp369828953","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्र पंचायत की बैठक में उठा पेंशन व आवास का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्र पंचायत की बैठक में उठा पेंशन व आवास का मुद्दा
विज्ञापन

- सदस्यों ने हो रहे कार्यों की जानकारी छिपाने पर जताई नाराजगी
- पंचायत भवन निर्माण में 22 लाख की जगह साढ़े अठारह लाख रुपये के भुगतान पर जताई नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
सुकरौली। शनिवार को क्षेत्र पंचायत सुकरौली की बैठक ब्लॉक सभागार में हुई। सदस्यों ने आवास व पेंशन, पंचायत भवन निर्माण समेत विकास से जुड़े कई मामलों को लेकर सवाल किया। इसके चलते बैठक में कई बार हंगामे की नौबत आई, लेकिन ब्लाक प्रमुख व बीडीओ ने समझा बुझाकर माहौल शांत कराया।
ब्लॉक प्रमुख प्रमोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक की शुरुआत हुई। एडीओ आईएसबी ओमप्रकाश सिंह ने पिछली कार्रवाई के बारे में बताने के बाद बैठक में शामिल वर्तमान बिंदुओं पर प्रकाश डाला। बैठक में सदस्यों ने पेंशन, आवास, शौचालय और मनरेगा कार्यों की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए सदस्यों को कार्यों की जानकारी न देने का आरोप लगाया। बीडीओ संदीप कुमार सिंह ने सभी समस्याओं का जल्दी ही निस्तारण का आश्वासन दिया। पूर्व ब्लाक प्रमुख और क्षेत्र पंचायत सदस्य अनिल सिंह ने 22 गांवों के 118 लोगों का नाम आवास सूची में प्रदर्शित नहीं करने का आरोप लगाया। ग्राम प्रधान सेंदुआर उमाशंकर तिवारी ने मानक के अनुसार काम नहीं होने की बात कही। प्रधान प्रतिनिधि पड़री नर्वदा शाही ने ग्राम सभा में बनवाए जा रहे पंचायत भवन निर्माण में 22 लाख रुपये की जगह साढ़े अठारह लाख रुपये ही उपलब्ध कराने पर सवाल पूछा। उन्होंने 24 लाभार्थियों को पेंशन नहीं मिलने का मुद्दा भी उठाया। मठ सूरज गिरी के ग्राम प्रधान दीनानाथ सिंह ने एनआरएलएम के तहत गठित समूहों को बैंकों से ऋण नहीं मिलने का मामला उठाया। बीडीसी सदस्य स्वामीनाथ यादव ने काम नहीं मिलने का मामला उठाया।
बीडीओ संदीप कुमार सिंह ने सभी को वर्ष 2020-21 की कार्ययोजना, क्षेत्र निधि केंद्र व राज्य की 2020-21 व 2021-22 कार्ययोजना, मनरेगा के बजट व प्रस्ताव, पेंशन, स्वच्छ भारत मिशन, निश्शुल्क बोरिंग योजना, पेयजल, आवास, आजीविका मिशन के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बन रहे 20 पंचायत भवन व सामुदायिक शौचालय की प्रगति के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन जेई रामकृपाल ने किया।
विज्ञापन
इस दौरान एडीओ समाज कल्याण योगेश्वर सिंह, सहायक विकास अधिकारी पंचायत रामशीष गौतम, एडीओ कृषि विवेक कुमार सिंह, एसडीआई विजय कुमार गुप्ता, एपीओ अविनाश गुप्ता, अवर अभियंता आरईएस कृष्ण कुमार ीमध्देशिया, राकेश मिश्रा, मनीष शाही, लालप्रताप सिंह सहित ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।