फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   issue notice

सीडीओ के निरीक्षण में अनुपस्थित थे तीनों

Thu, 27 Jun 2019 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
issue notice
मोतीचक गांव में जांच करने पहुंचे सीडीओ राम सूरत पांडेय । - फोटो : KUSHINAGAR
दो सचिवों समेत तीन कर्मचारियों से तलब किया स्पष्टीकरण
विज्ञापन

मथौली बाजार। सीडीओ ने बृहस्पतिवार को मोतीचक ब्लॉक के करीब आधा दर्जन गांवों का भ्रमण किया। निरीक्षण के दौरान दो ग्राम पंचायत सचिव और एक टीए अनुपस्थित रहा। सीडीओ ने इन तीनों से स्पष्टीकरण तलब किया है।

सीडीओ रामसूरत पांडेय ने अरकपुर, भूड़ाडीह, सोनिया, बेंदूपार, मधवलिया, विशुनपुरा, भलुहा आदि गांवों में पौधरोपण व तालाबों का जायजा लिया। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, पशु आश्रय केंद्र, सड़क, नाली, सफाई व्यवस्था आदि का निरीक्षण कर संतोष जताया। निरीक्षण के समय भलुहा के सचिव अश्वनी प्रजापति, बेंदूपार की सचिव गीता पांडेय तथा टीए पंकज कुमार के गैरहाजिर रहने पर उन्होंने स्पष्टीकरण तलब किया। अरकपुर के कुछ लोगों के पास मकान नहीं होने की वजह से आंगनबाड़ी भवन में रहतेे देख सीडीओ ने संबंधित सचिव को जांच कर पात्रों को आवास दिलाने का निर्देश दिया। इस दौरान बीडीओ चंद्रशेखर प्रसाद, अमित गुप्ता, एपीओ प्रत्युष शुक्ला, साधुशरण पांडेय, मनीष पांडेय, रामदास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed