फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Irregularities in mid-day meal caught in the investigation

Kushinagar News: जांच में पकड़ी गई मध्याह्न भोजन में गड़बड़ी

Mon, 19 Jun 2023 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 19 Jun 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Irregularities in mid-day meal caught in the investigation
डीएम ने दिए डीआईओएस को कार्रवाई करने के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पडरौना-मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के नेहरू इंटर कॉलेज मंसाछापर में मध्याह्न भोजन बनवाने में गड़बड़ी सामने आई है। एसडीएम और बीएसए की जांच में इसकी पुष्टि हुई है। रिपोर्ट में सामने आया है कि सात लाख चार हजार नब्बे रुपये बिना किसी सक्षम अधिकारी के निर्देश के ही तत्कालीन प्रधानाचार्य ने बैंक से निकाल लिए हैं। जांच रिपोर्ट के बाद डीएम ने डीआईओएस को 19 जून तक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

नौरंगिया थाना क्षेत्र के दुबौली गांव निवासी वीरेंद्र तिवारी ने डीएम को शिकायती पत्र देकर नेहरू इंटर कॉलेज मंसाछापर में मध्याह्न भोजन में गड़बड़ी करने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की थी। डीएम के निर्देश पर एसडीएम महात्मा सिंह और बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्य ने संयुक्त रूप से जांच कर छह जून को अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंप दी।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट में बताया गया है कि जुलाई 2020 से लेकर 17 अगस्त 2021 तक तत्कालीन कार्यवाहक प्रधानाचार्य अवधेश चंद्र तिवारी ने बिना किसी सक्षम अधिकारी की अनुमति के बैंक से सात लाख चार हजार नब्बे रुपये की निकासी कर ली है, जो नियम विरुद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


...
कोट
इस तरह की कोई सूचना विभाग की तरफ से नहीं मिली है, आरोप निराधार है। अगर मामला सामने आएगा तो उसका जवाब दिया जाएगा। मध्याह्न भोजन बना है। पूरा रिकार्ड उपलब्ध है। समय पर विभाग को जवाब दिया जाएगा।
-डॉ. विजय दत्त शुक्ल, प्रबंधक, नेहरू इंटर कॉलेज मंसाछापर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed