{"_id":"6727ed8532e1e955e9024e07","slug":"iron-pipe-loaded-on-tractor-trolley-and-fish-stolen-from-pond-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-125809-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ट्रैक्टर-ट्राॅली पर लदी लोहे की पाइप और पोखरे से मछली चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ट्रैक्टर-ट्राॅली पर लदी लोहे की पाइप और पोखरे से मछली चोरी
Mon, 04 Nov 2024 03:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 04 Nov 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
पिपरा बाजार। पिपरा बुजुर्ग गांव के सार्वजनिक पोखरे से मछली व टैक्टर-ट्राली से लोहे की पाइप चोरी हो गई। सीसीटीवी कैमरे में चोरों की तस्वीर कैद हो गई है। पीड़ित ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। नेबुआ नौरंगिया थाना के पिपरा बुजुर्ग गांव के सार्वजनिक पोखरे को नीलामी के दौरान गांव के अमित जायसवाल ने ठेका लिया था। उनका आरोप है कि उनके पोखरे से तीन वर्षों के अंदर लाखोंं की मछली चोरी हुई है। बगल के मंदिर परिसर में खड़ी ट्रैक्टर-ट्राॅली से लोहे की पाइप चोरी हुई है।
दीपावली के दिन सीसीटीवी में घटना संबंधी कुछ संदिग्ध व्यक्तियों का चेहरा भी कैद हो गया है। पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।