फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Iron angle touches high tension wire, shopkeeper dies

Kushinagar News: हाईटेंशन तार से सटा लोहे का एंगल, दुकानदार की मौत

Tue, 14 Oct 2025 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 14 Oct 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Iron angle touches high tension wire, shopkeeper dies
बरसैना गांव में उमेश के घर जुटी महिलाएं। संवाद  
अहिरौली बाजार (कुशीनगर)। थाना क्षेत्र के बरसैना गांव में सोमवार को दरवाजे के सामने से गुजरे बिजली के हाईटेंशन तार की चपेट में एक ही परिवार के तीन लोग आ गए। इसमें दुकानदार की मौत हो गई, जबकि उसका भाई व बेटा गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों का इलाज गोरखपुर एम्स में चल रहा है। भाई की हालत गंभीर बताई जा रही है। बरसैना निवासी उमेश यादव उर्फ गब्बर ने गांव की पुस्तैनी मकान से थोड़ी दूर पर रामपुर-झुरिया मार्ग के किनारे नया घर बनवाया है। वहां वे बीज भंडार की दुकान चलाते थे। इस घर की दूसरी मंजिल का निर्माण चल रहा है।
विज्ञापन

मकान के छत पर रखे लोहे का एंगल सोमवार को सुबह करीब 5:30 बजे 45 वर्षीय उमेश यादव हटा रहे थे। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और घर के सामने से गुजरे हाईटेंशन तार से लोहे का एंगल सट गया। इसके चलते उमेश करंट की चपेट में आ गए। उन्हें बचाने पहुंचे 50 वर्षीय भाई राजू यादव और 22 वर्षीय बेटा अजय यादव भी एंगल से चिपक गए।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक राजू की 16 वर्षीय बेटी संजना यादव ने डंडे से लोहे के एंगल पर मारा, तब जाकर तार से एंगल अलग हुआ। इसके बाद गांव वालों की भीड़ जुट गई। तीनों लोगों को गांव वाले सुकरौली सीएचसी ले गए। यहां उनकी हालत गंभीर देख डाक्टर ने प्राथमिक उपचार कर गोरखपुर एम्स रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एम्स पहुंचते ही डाक्टर ने उमेश यादव उर्फ गब्बर को मृत घोषित कर दिया, जबकि राजू व अजय यादव का इलाज वहां चल रहा है। राजू यादव की हालत गंभीर बताई जा रही है। उमेश के शव को एम्स थाने की पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कसया सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि हाईटेंशन तार में लोहे का एंगल टकराने से करंट की चपेट में एक ही परिवार के तीन लोग आ गए, इसमें एक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed