{"_id":"63c6e7057e37a746cc4f10cf","slug":"investment-of-870-crore-kushinagar-news-gkp464651382-2023-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: 870 करोड़ का निवेश करेंगे उद्यमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: 870 करोड़ का निवेश करेंगे उद्यमी
विज्ञापन
870 करोड़ का निवेश करेंगे उद्यमी
- डीएम के प्रयास से निवेशकों की बढ़ी तादाद, 50 से अधिक कंपनियों ने ली रुचि
- 25 कंपनियों ने समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर किया हस्ताक्षर
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिले में डीएम रमेश रंजन के प्रयास से विभिन्न उद्योग लगाने के लिए 50 से ज्यादा उद्योगपतियों और व्यापारियों ने विभिन्न उद्यमों के लिए 870.53 करोड़ के निवेश में रुचि दिखाई है। इसमें से 650.73 करोड़ रुपये के निवेश के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर हो चुके हैं। इससे करीब आठ हजार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।
उपायुक्त उद्योग सतीश कुमार ने बताया कि बड़े निवेशकों में दिलीप शाही(रमैया डिस्टलरीज एंड बोटलर्स) ने इथेनॉल निर्माण हेतु 211.02 करोड़ रुपये, पंकज कुमार (अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड) बायोफिल्स/बायोमास के लिए 200 करोड़ रुपये, साइलो कंस्ट्रक्शन ने 120 करोड़ रुपये का उद्योग लगाने के लिए रुचि दिखाई है।
वहीं, डॉक्टर लालबहादुर राम यादव ने यूनिवर्सिटी खोलने के लिए 100 करोड़ रुपये, रमन डेयरी की तरफ से डेयरी उद्योग के लिए 30 करोड़ रुपये, चंद्र प्रकाश गुप्ता (बाबा होटल) ने कुशीनगर में होटल इंडस्ट्री में 25 करोड़ रुपये सहित अन्य निवेशकों इकाइयां स्थापित करने में रुचि दिखाई है।
विज्ञापन
इस संबंध में उपायुक्त उद्योग सतीश कुमार ने बताया कि जनवरी माह के अंत में ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट का आयोजन किया जाएगा। इसके पूर्व तय लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा।