{"_id":"65e62cf32761bd44bb0ac779","slug":"investigation-revealed-the-name-of-another-thug-location-in-mumbai-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-113611-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जांच में एक और ठग का सामने आया नाम, मुंबई में लोकेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जांच में एक और ठग का सामने आया नाम, मुंबई में लोकेशन
Tue, 05 Mar 2024 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 05 Mar 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
कसया। केन्या भेजने के नाम पर 75 बेरोजगारों से 30 लाख की ठगी करने के मामले में सरगना का नाम सामने आया है। उसकी लोकेशन मुंबई में मिल रही है। पुलिस जेल भेजे गए जालसाजों के बैंक अकाउंट का डिटेल खंगाल रही है। जालसाजों ने 200 से अधिक लोगों से लेन-देन किया है।
कसया नगर में साइबर ठगों ने ऑफिस खोलकर करीब 75 बेरोजगारों से 30 लाख से अधिक की ठगी कर फरार हो गए थे। मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद केन्या का फर्जी वीजा और और कैंसिल हवाई जहाज टिकट की जानकारी हुई। इसके बाद बेरोजगार घर लौटे। कई दिन इंतजार के बाद जालसाजोें से संपर्क नहीं हुआ और ऑफिस बंद होने के बाद पुलिस से शिकायत की। केस दर्ज करने के बाद जांच में जुटी पुलिस ने चार जालसाजों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से पुलिस ने केन्या राष्ट्र का कूट रचित अग्रीमेंट और ऑफर लेटर सहित कई फर्जी कागजात और लैपटॉप बरामद किया।
पुलिस की मानें तो नगर में नार्थन ट्रेवल एजेंसी के नाम से ऑफिस खोलकर बेरोजगारों को विदेश में रोजगार दिलाने के लिए मोटी रकम ऐंठते थे। पुलिस की विवेचना में एक और ठग का नाम सामने आया है, जो जेल भेजे गए आरोपियों का सरगना है। पुलिस इसकी तलाश तेज कर दी है। साइबर सेल जालसाजों के बैंक अकाउंट का डिटेल खंगाल रही है। जालसाज ट्रेवल्स एजेंसी के नाम से भी बैंक अकाउंट खोल रखे थे, इसमें किसका कागजात लगा है। केन्या भेजने के नाम पर युवकों से ट्रेवल्स एजेंसी के अकाउंट में ही रुपये लिया गया है। इसकी भी जानकारी पुलिस जुटा रही है। पुलिस की कार्रवाई के बजाय ठगी नहीं रुक रही है। सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि विवेचना पुलिस की कर रही है। एक ठग का नाम और सामने आया है। इसके अलावा अन्य कई तथ्य भी मिल रहे हैं, जिस आधार पर आगे की कार्रवाई चल रही है। फरार चल रहे ठग को गिरफ्तार करने की कोशिश में पुलिस जुटी है।