फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Investigation of Ayushman Yojana hospitals started, operators will give affidavit

Kushinagar News: आयुष्मान योजना के अस्पतालों की जांच शुरू, संचालक देंगे शपथ पत्र

Mon, 15 Jul 2024 04:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 15 Jul 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
Investigation of Ayushman Yojana hospitals started, operators will give affidavit
पडरौना। आयुष्मान योजना में चयनित अस्पतालों की जांच के लिए सीएमओ ने दो सदस्यीय टीम गठित की है। संचालकों से शपथपत्र के साथ अस्पताल का मानक और डॉक्टर, कर्मचारियों का ब्योरा लिया जा रहा है। इसमें कई ऐसे अस्पताल हैं जिनके आयुष्मान योजना में चयन के दौरान जिन डॉक्टर और कर्मचारियों का नाम दिया गया था। वे बीच में हट गए और दूसरे डॉक्टरों से मरीजों का इलाज कराया जा रहा था। पुलिस की कार्रवाई में ऐसे कई मामले सामने आए हैं। इसलिए संचालकों से शपथपत्र लिया जा रहा है।
विज्ञापन

आयुष्मान योजना में चयनित दो निजी अस्पतालों की आईडी हैक कर अश्लील तस्वीर अपलोड कर दी गई थी। अस्पताल संचालकों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया। इस मामले में सीएमओ कार्यालय में तैनात संविदा क्लर्क समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। फरार चल रहे हैरिटेज कंपनी के क्लस्टर हेड को अब तक पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

अब सीएमओ ने डिप्टी सीएमओ डॉ. राकेश गुप्ता के नेतृत्व में टीम गठित की है। अस्पतालों में टीम पहुंच रही है और जांच के बाद शपथ पत्र ले रही है। सूत्रों की मानें तो आयुष्मान योजना में वेबसाइट हैक कर रकम वसूलने का जो आरोप लगा था। उस मामले में भी अस्पताल संचालकों से शपथ पत्र लिया जा रहा है। जिस पर अस्पताल संचालक एक रुपये वसूली नहीं होने का शपथ पत्र दे रहे हैं। हालांकि, इससे जिम्मेदार इनकार कर रहे हैं। लेकिन महकमे में यह चर्चा का विषय बना है। सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने बताया कि आयुष्मान योजना में चयनित निजी अस्पतालों के संचालकों से उनके कर्मचारी और डॉक्टरों के बारे में शपथ पत्र लिया जा रहा है। कई जगह डॉक्टर और कर्मचारी बदल दिए गए हैं। जिसकी जानकारी विभाग को नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed