{"_id":"69615150e228f05e6f08c2f4","slug":"investigation-into-the-train-robbery-incident-has-begun-kushinagar-news-c-208-1-deo1025-172156-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ट्रेन में छिनैती मामले की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ट्रेन में छिनैती मामले की जांच शुरू
Sat, 10 Jan 2026 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 10 Jan 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
लार रोड। भटनी-वाराणसी रेलखंड पर तुर्तीपार के समीप यात्री के साथ हुए छिनैती के प्रयास व उसे ट्रेन से धक्का देने का मामला संज्ञान में आने के बाद जीआरपी भी सक्रिय हो गई है। घायल यात्री की हालत जानने पुलिस टीम अस्पताल गई थी। तय हुआ कि जीआरपी के सिपाहियों को सिविल ड्रेस में भी पैसेंजर ट्रेन में भेजा जाएगा।
बस्ती में भारद्ववाज कंस्ट्रक्शन कंपनी में सुपरवाइजर प्रभात रंजन मिश्रा बृहस्पतिवार को इंटर सिटी एक्सप्रेस से अपने गांव आ रहे थे। तूर्तीपार रेलवे स्टेशन के आगे ट्रेन में उनके साथ छिनैती का प्रयास किया गया। छिनैती में असफल होने पर बदमाशों ने उन्हें ट्रेन से धक्का दे दिया। घायल युवक को उनके पिता ने भागलपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया। घटना की जानकारी होने पर जीआरपी और आरपीएफ हरकत में आ गई। जीआरपी व आरपीएफ के अफसर भागलपुर अस्पताल जाकर मामले की जानकारी लिए, इसके बाद घटना स्थल का निरीक्षण किया। शुक्रवार को पीड़ित के घर जाकर दुबारा घटना की जानकारी ली गई।