{"_id":"68434eeacd1b9f9de6028a75","slug":"investigation-into-the-occupation-of-the-land-of-the-bansi-river-begins-uproar-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-139021-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बांसी नदी की जमीन पर कब्जे की जांच शुरू, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बांसी नदी की जमीन पर कब्जे की जांच शुरू, हड़कंप
Sat, 07 Jun 2025 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 07 Jun 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक में बांसी नदी और मेला की जमीन पर हुए अतिक्रमण की जांच करने शुक्रवार की शाम को राजस्व निरीक्षक और हल्का लेखपाल पहुंचे। अमर उजाला में इस खबर के प्रमुखता से प्रकाशन के बाद इसका संज्ञान लेते हुए डीएम ने जांच के निर्देश दिए। राजस्व कर्मियों ने सोमवार को जांच रिपोर्ट डीएम को भेजने की बात कही है।
बांसी नदी और मेले के जमीनों पर हुए अतिक्रमण कर कुछ लोग खेती करने के अलावा पक्का मकान बनवा लिए हैं। डीएम ने एसडीएम सदर को तत्काल जांच करने के निर्देश दिए। एसडीएम के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक हरिशंकर सिंह और हलका लेखपाल अविनाश राव शुक्रवार को बांसी घाट पहुंचकर अतिक्रमण की जांच की। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट सोमवार को डीएम को भेजी जाएगी।