{"_id":"6a0782bbcb8eb92c4c043824","slug":"investigation-into-complaints-at-college-questions-raised-regarding-fees-and-timings-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-159850-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: काॅलेज में शिकायतों की जांच, फीस और समय को लेकर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: काॅलेज में शिकायतों की जांच, फीस और समय को लेकर उठे सवाल
Sat, 16 May 2026 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 16 May 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
फाजिलनगर। डीएम के निर्देश पर पावानगर महावीर इंटर कॉलेज में कुछ शिक्षकों की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच शुक्रवार को जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार पांडेय और जिला विद्यालय निरीक्षक श्रवण गुप्ता ने की। दोनों अधिकारियों ने विद्यालय पहुंचकर प्रशासन, शिकायतकर्ता शिक्षकों, अन्य स्टाफ और छात्र-छात्राओं से बातचीत कर विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी जुटाई।
कुछ दिन पहले विद्यालय के कुछ शिक्षकों ने डीएम को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि विद्यालय में नामांकन के दौरान अधिक फीस वसूली जा रही है। यह भी आरोप लगाया गया कि शासन के निर्देशानुसार सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे के बजाय विद्यालय में कक्षाएं 9:30 बजे से शुरू की जा रही हैं। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम के निर्देश पर दोनों अधिकारियों को जांच सौंपी गई थी।
टीम ने विद्यालय के अभिलेखों की जांच के साथ शिक्षकों और विद्यार्थियों से अलग-अलग पूछताछ कर वास्तविक स्थिति समझी। जांच के दौरान विद्यालय परिसर में कुछ समय तक गहमागहमी का माहौल बना रहा। जांच अधिकारियों ने बताया कि शिकायत से जुड़े सभी बिंदुओं पर जानकारी एकत्र कर ली गई है। रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को सौंप दी जाएगी। वहीं, विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अक्षयवर पांडेय ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि कुछ शिक्षक विद्यालय के शैक्षणिक माहौल को खराब करने और अनुशासनहीनता में लिप्त हैं। उन्होंने कहा कि प्रबंध समिति को भी इस संबंध में पत्र भेजा गया है। उन्होंने दावा किया कि जांच में सभी तथ्य स्पष्ट हो जाएंगे।