फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Investigation confirms misuse of government funds worth Rs 19.30 lakh in Narchochwa village

Kushinagar News: जांच में नरचोचवा गांव में 19.30 लाख के सरकारी धन के दुरुपयोग की पुष्टि

Wed, 19 Mar 2025 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 19 Mar 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Investigation confirms misuse of government funds worth Rs 19.30 lakh in Narchochwa village
नेबुआ नौरंगिया। विशुनपुरा ब्लॉक के नरचोचवा गांव में खलिहान की भूमि पर तत्कालीन सचिव व प्रधान की ओर से पंचायत भवन मरम्मत, इंटरलॉकिंग सहित अन्य कार्य कराकर 19 लाख से अधिक सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है। इसकी पुष्टि सदर एसडीएम व तहसीलदार के जांच में हुई है। मामले में एसडीएम ने जिला पंचायत राज अधिकारी को 15 दिन के अंदर दुरुपयोग किए गए धनराशि वसूली के संबंध जांच आख्या मांगा है ताकि समय से नियमानुसार वसूली की कार्रवाई की जा सके। नरचोचवा गांव निवासी शैलेश तिवारी ने 27 जनवरी को मुख्यमंत्री जनता दर्शन गोरखपुर व मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर बताया था कि गांव के गाटा संख्या 416, 548, 1675 व 404 जो खलिहान व खाद गड्ढा की भूमि है। सन 2020 में तत्कालीन प्रधान व सचिव द्वारा धारा 132 का उल्लंघन करते हुए उक्त नंबर की भूमि पर पंचायत भवन का सुंदरी करण, बाउंड्री दीवार, खड़ंजा, इंटरलॉकिंग, सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया है। इसमें सरकारी धन करीब 19 लाख 30 हजार खर्च हुए हैं। उक्त प्रकरण को मुख्यमंत्री ने संज्ञान लेते हुए जांच के लिए जिलाधिकारी को निर्देशित कर दिया था। इसके बाद एसडीएम सदर व तहसीलदार ने दो बार जांच की। शिकायतकर्ता की शिकायत जांच के दौरान सत्य पाई गई। सदर एसडीएम ने जिला पंचायत राज अधिकारी को सरकारी धनराशि वसूली के संबंध में प्रकरण की जांच कर 15 दिन के अंदर आख्या देने का निर्देश दिया है, ताकि प्रकरण में नियमानुसार वसूली की कार्रवाई की जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed