फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   investers meet in lucknow in february

फरवरी में लखनऊ में होगा इन्वेस्टर्स मीट

Fri, 19 Jan 2018 11:30 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Fri, 19 Jan 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
investers meet in lucknow in february
राज्यमंत्री सुरेश पासी। - फोटो : amar ujala
कसया। 
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने मेक इन यूपी को साकार करने के लिए निवेशकर्ताओं को आकर्षित करने का प्रयास शुरू किया है। इसी को ध्यान में रखकर फरवरी महीने में लखनऊ में इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन किया जा रहा है। उद्योगपतियों की सुविधा का ख्याल रखते हुए उनके लिए एकल विंडो सिस्टम को मजबूत बनाया जाएगा। ये बातें प्रदेश सरकार के आवास, शहरी नियोजन, व्यावसायिक शिक्षा और कौशल विकास राज्यमंत्री सुरेश पासी ने शुक्रवार को कुशीनगर के एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में कहीं। मंत्री कुशीनगर विशेष विकास प्राधिकरण (कसाडा) की समीक्षा बैठक में हिस्सा लेने आए थे। 

उन्होंने कहा कि उद्योगपतियों के यूपी में आने के साथ ही वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोजेक्ट की कल्पना को भी साकार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नए उद्योगों की स्थापना से ही रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। जनता ने बीजेपी पर भरोसा करके केंद्र के बाद राज्य की भी सत्ता दी है। मार्च महीने से सरकार के कार्य दिखने शुरू हो जाएंगे। कसाडा की चर्चा करते हुए मंत्री ने कहा कि परियोजनाओं में तेजी लाई जाएगी। निजी आईटीआई कॉलेजों की जांच होगी। मानक के अनुरूप व्यवस्था नहीं मिलने पर लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे। इसके अलावा राजकीय आईटीआई कॉलेजों में कर्मचारियों की अटेंडेंस के लिए बॉयोमीट्रिक सिस्टम योजना लागू कर दी गई है। इसके अलावा कौशल विकास केंद्रों पर भी बॉयोमीट्रिक सिस्टम से ही प्रशिक्षुओं के अटेंडेंस दर्ज होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed