{"_id":"657f50434fb1b50c230766ca","slug":"interstate-thief-gang-caught-stolen-goods-recovered-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1019-9495-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अंतरराज्यीय चोर गिरोह को दबोचा, चोरी का सामान बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अंतरराज्यीय चोर गिरोह को दबोचा, चोरी का सामान बरामद
Mon, 18 Dec 2023 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 18 Dec 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
हाटा(कुशीनगर)। रविवार को हाटा कोतवाली पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह के चार सदस्यों को पकड़ा। इनके पास चोरी के गहने और नकदी भी बरामद हुई है। गिरफ्तार किए गए सभी अभियुक्त मुरादाबाद जिले के रहने वाले हैं। कुशीनगर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में इन लोगों ने चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है।
कोतवाल राजप्रकाश सिंह ने बताया कि रविवार को सुबह नगर के थरूआडीह मोड़ के पास से एक संदिग्ध को पकड़ा गया। उससे हुई पूछताछ में बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर उसके साथियों और उनके पास मौजूद चोरी के जेवरात एवं नकदी बरामद की। गिरफ्तार युवकों ने पूछताछ में अपना नाम जलालुद्दीन, शुभान अली, अजीम और सलमान निवासी गनीमतनगर शाहपुर थाना कोतवाली भोजपुर, जनपद मुरादाबाद बताया। इन लोगों के खिलाफ हाटा कोतवाली सहित जिले के कई थानों में चोरी के केस दर्ज हैं। इन सभी को पुलिस ने न्यायालय के समझ पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।