फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   International recognition of Kushinagar increased: Yogi

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ी कुशीनगर की पहचान : योगी

Thu, 30 Mar 2023 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 30 Mar 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
International recognition of Kushinagar increased: Yogi
श्रीगांधी किसान इंटर कॉलेज में लाभार्थियों को सांकेतिक चेक प्रदान करते सीएम योगी आदित्यनाथ। संव
बदल रहा कुशीनगर...पर्यटन, चिकित्सा, शिक्षा और कृषि क्षेत्र में बढ़ रहे कदम
विज्ञापन

खड्डा की जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गिनाईं उपलब्धियां
एथेनॉल प्लांट, कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेडिकल कॉलेज से रोजगार को जोड़ा

राकेश कुमार गौंड़
पडरौना। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कुशीनगर का स्वरूप बदल रहा है। इस जिले की पहचान महात्मा बुद्ध से रही है, लेकिन अब कई और कीर्तिमान बनाने की ओर अग्रसर है। यहां अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा बन चुका है। इससे जिले में पर्यटन विकास को गति मिलेगी। कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय और मेडिकल कॉलेज की स्थापना से यह जिला न केवल शिक्षा, शोध और चिकित्सा के क्षेत्र में जाना जाएगा, बल्कि एथेनॉल प्लांट और इंवेस्टर्स समिट की बदौलत उद्योग-धंधों के जरिये बेरोजगार नौजवानों को रोजगार मिलेगा। डीजल-पेट्रोल के लिए अरब देश पर निर्भरता कम होगी। दियारा क्षेत्र वाले गांवों में स्ट्रीट लाइट एवं सोलर पैनल से अंधेरा दूर किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री बुधवार को खड्डा के श्री गांधी किसान इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कुशीनगर में बायोफ्यूल व एथेनॉल उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं। चीनी मिलें ठीक से कार्य करें तो यहां प्रचुर मात्रा में एथेनॉल का उत्पादन होने लगेगा। एथेनॉल बनने से पेट्रोल व डीजल के लिए अरब देशों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत पेट्रोल व डीजल पर 16 लाख करोड़ रुपये खर्च करता है। अब पेट्रोल व डीजल के लिए हम दूसरे देशों पर निर्भर नहीं रहेंगे, बल्कि हमारी निर्भरता सिर्फ अन्नदाता किसानों पर होगी। एथेनाल बनने से पैसा सीधे किसानों के खातों में पहुंचेगा। भारत के पैसे से दुनिया समृद्ध नहीं होगी, बल्कि देश का अन्नदाता किसान समृद्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एक उद्यमी यहां पर एथेनॉल प्लांट लगाने जा रहे हैं। निवेश के अनुरूप ट्रेंड मैनपावर मिले, इसके लिए हमें आईटीआई, डिग्री कॉलेजों, विश्वविद्यालयों से औद्योगिक संस्थानों को जोड़ने की जरूरत है। युवाओं को स्किल डेवलपमेंट के लिए आधा मानदेय उद्योग देंगे तो आधा मानदेय पीएम-सीएम इंटर्नशिप योजना के तहत सरकार देगी। युवाओं के ट्रेंड होने पर उनकी नौकरी व रोजगार की व्यवस्था सरकार कराएगी। संवाद
...
इंसेफेलाइटिस से मौतों पर कुशीनगर में लगा विराम
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुशीनगर की समस्याओं में इंसेफेलाइटिस प्रमुख था। बड़ी संख्या में मासूम बच्चे असमय काल कवलित होते थे। माताओं की गोद सूनी हो जाती थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में बीते छह वर्षों में कार्ययोजना बनाकर किए गए कार्य से आज कुशीनगर ही नहीं, देवरिया, गोरखपुर, महाराजगंज समेत समूचे पूर्वी उत्तर प्रदेश में इंसेफेलाइटिस से कोई भी मासूम दम नहीं तोड़ता। इसके लिए हमने पुख्ता व्यवस्था कर दी है। कुशीनगर में भी मेडिकल कॉलेज होगा। पहले यह एक सपना था, लेकिन आज हकीकत में हो रहा है।
... कुशीनगर के लिए सपना था हवाईअड्डा
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुशीनगर में एयरपोर्ट भी सपना था, लेकिन अब यहां इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन चुका है। कोरोना संकट के चलते यहां से फ्लाइट की संख्या में अभी इजाफा नहीं हुआ है, पर आने वाले दिनों में यहां से अनेक उड़ानें शुरू हो जाएंगी। देश में हर जगह से उड़ान की मांग आने के साथ ही सिंगापुर, बैंकाक, दक्षिण पूर्व एशिया के देशों व श्रीलंका तथा अरब देशों से भी फ्लाइट की मांग आ रही है। जल्द ही यहां से अंतरराष्ट्रीय उड़ान का सपना भी साकार होगा।
...
पर्यटनस्थली के रूप में विकसित किए जा रहे स्थल
सीएम ने कहा कि कुशीनगर का अपना ऐतिहासिक, आध्यात्मिक व धार्मिक महत्व है। यहां भगवान राम की स्मृतियां जुड़ी हुई हैं। भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली से उनकी स्मृतियां जुड़ी हैं। तीर्थंकर महावीर की स्मृतियां इसी जिले के पावानगर से जुड़ी हैं। हर कालखंड में कुशीनगर महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी रहा है। यह स्थल भी पर्यटन विकास की तरफ बढ़ रहे हैं।
...
मुसहर परिवारों की दुखती रग पर रखा हाथ
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुशीनगर मुसहर बाहुल्य जनपद है। यहां मुसहरों के पास जब जमीन के पट्टे ही नहीं थे तो वह आवास कहां बनाते। सरकार ने इस समस्या के समाधान के लिए प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना लागू की है। अब तक प्रदेश में 60 लाख परिवारों को इस योजना के तहत घरौनी प्रमाण पत्र दिया जा चुका है, जिसमें कुशीनगर के मुसहर परिवार भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने यहां के लोगों से कहा कि घरौनी पर लोन लेकर आप मकान भी बनवा सकते हैं। रोजगार के लिए लोन भी ले सकते हैं। इसमें कोई रोक नहीं सकता।

...
गंडक नदी उस पार के लोगों की दूर होगी परेशानी
मुख्यमंत्री ने कहा कि गंडक नदी के उस पार उत्तर प्रदेश के कई गांव हैं। बरसात के समय में काफी संकट होता है। जनप्रतिनिधियों से कहा गया है इस संकट के समाधान के लिए स्टीमेट भेजिए। कितना भी पैसा लगेगा, प्रदेश सरकार उपलब्ध कराएगी। नागरिकों की सुविधा के लिए कनेक्टिविटी अच्छी होनी चाहिए। संसाधनों पर सभी का अधिकार होना चाहिए। जब यह गांव कनेक्टिविटी से जुड़ेंगे तो बिजली, सड़क की समस्या तो दूर होगी ही, अन्य योजनाओं का लाभ भी ग्रामीणों तक पहुंचेगा। खड्डा के विधायक विवेकानंद पांडेय ने भी मंच से बताया कि नेडा की ओर से उनके क्षेत्र के नदी उस पार के शिवपुर, मरचहवा, हरिहरपुर, नारायणपुर और बसंतपुर में 107 सोलर लाइटें लगाई गई हैं। इसके अलावा 1,357 ऐसे घरों में सोलर पॉवर पैक लगाया गया है, जहां बिजली नहीं थी। इस पर करीब पौने सात करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

...
हर परिवार को जोड़ा जाएगा नौकरी और रोजगार से
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार फैमिली कार्ड जारी कर हर परिवार की मैपिंग कराएगी। पहले चरण में यह महाभियान चलाया जाएगा कि कोई भी नागरिक शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। हर परिवार के एक सदस्य को नौकरी व रोजगार से जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुशीनगर के नौजवानों को अब नौकरी व रोजगार के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट इसी उद्देश्य से निवेश को बढ़ावा देने का अभियान है। युवाओं को स्किल डेवलपमेंट से जोड़कर नौकरी व रोजगार देने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed