{"_id":"697919b557fbd9dc3b02bd63","slug":"international-flights-will-increase-tourism-and-employment-will-give-wings-to-development-kushinagar-news-c-7-1-gkp1057-1210341-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अंतरराष्ट्रीय उड़ान से बढ़ेगा पर्यटन और रोजगार, विकास को लगेंगे पंख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अंतरराष्ट्रीय उड़ान से बढ़ेगा पर्यटन और रोजगार, विकास को लगेंगे पंख
Wed, 28 Jan 2026 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 28 Jan 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। विमानन कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस जल्द ही कुशीनगर से अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू करने जा रही है। इस फैसले के बाद क्षेत्र के विकास की उम्मीदों को भी पंख लग गए हैं। करीब पांच साल से लोगों को इसका इंतजार, जो अब पूरा होने को है। नियमित उड़ान शुरू होने से न सिर्फ जिले में पर्यटन और रोजगार के मौके बढ़ेंगे बल्कि इसका लाभ पूर्वांचल और बिहार के कई जिलों को भी मिलेगा।
एयरपोर्ट अथॉरिटी ने विमानन कंपनी को मध्य पूर्व के देशों के लिए उड़ान शुरू करने का सुझाव भी दिया है। एयरपोर्ट निदेशक प्राणेश कुमार राय ने बताया कि कुशीनगर के साथ-साथ पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान समेत आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग सऊदी अरब, कतर, ओमान, कुवैत, यूएई सहित अन्य देशों में काम करते हैं। वर्तमान में उन्हें दिल्ली, लखनऊ या अन्य हवाई अड्डों से यात्रा करनी पड़ती है। कुशीनगर से सीधी या कनेक्टिंग उड़ान शुरू होने पर उनका समय और खर्च दोनों बचेगा। वहीं, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से बौद्ध पर्यटन को नई गति मिलने की उम्मीद है। कुशीनगर, लुंबिनी, सारनाथ और गया को जोड़ने वाली यह हवाई कड़ी विदेशी पर्यटकों के लिए यात्रा को आसान बनाएगी।